गोंडा

up weather update: मौसम में बड़े बदलाव के संकेत,15 अक्टूबर तक imd का बड़ा अपडेट

up weather forecast: यूपी में मौसम को लेकर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। imd ने 15 अक्टूबर तक मौसम को लेकर ये अपडेट जारी किया है।

2 min read
Oct 10, 2023
सांकेतिक तस्वीर

up weather forecast : यूपी में मानसून का असर पूरी तरह से समाप्त हो गया है। नवरात्रि से मौसम में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का असर दिखेगा। रातें अब काफी ठंड होने लगी हैं। सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास नवरात्र से होने लगेगा। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह फाग जैसी स्थिति बनने लगी है। धुंध का असर दिखाई पड़ रहा है। चक्रवाती स्थिति के कारण यूपी में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

up weather forecast: यूपी से मानसून जाते-जाते अपना असर दिखा रहा है। पूर्वी यूपी में 15 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल मौसम के पूरी तरह से शुष्क रहने की उम्मीद है। 11 और 12 अक्टूबर को आसमान में बादलों का असर दिखेगा। लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है। 13 और 14 अक्टूबर के बाद शारदीय नवरात्र की शुरुआत होते ही ठंड में इजाफा होगा। इस दौरान fog गिरने की संभावना है। वैसे सुबह तड़के ग्रामीण क्षेत्रों में आसमान में काफी धुंध रहती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अक्टूबर तक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून की विदाई पूरी तरह से हो चुकी है। अब मानसून की बरसात नहीं होगी। वैसे पूरे अक्टूबर में बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। चक्रवाती स्थिति बनने पर कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश की स्थिति न होने के कारण किसान अब सरसों आलू की बुवाई शुरु कर सकते हैं। कभी-कभी अक्टूबर माह में बेमौसम बरसात से किसानों की तिलहनी और सब्जी कि फसले खराब हो जाती हैं। इस बार अभी तक ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है।

UP Weather today : 15 अक्टूबर तक बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं मौसम शुष्क रहेगा

बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, सहित पूर्वी यूपी के 23 जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रातें ठंड होगी दिन में गर्मी सताएगी।

Published on:
10 Oct 2023 08:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर