गोंडा

up wether update: यूपी से गर्मी,बारिश की विदाई, यहां आंधी तूफान बिजली गिरने का IMD Alert, तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

up wether update : यूपी से गर्मी और बारिश की विदाई होने वाली है। IMD ने अगले तीन दिनों तक पूर्वी यूपी के इन इलाकों में आंधी तूफान के साथ वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की अपील किया है।

2 min read
Sep 23, 2023

up wether update:up में मौसम विभाग IMD ने पूर्वी यूपी के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक आंधी तूफान आकाशीय बिजली गिरने के लिए अलर्ट जारी किया है। यूपी से बारिश और गर्मी की कुछ दिनों में विदाई होने वाली है। इस दौरान कहीं धूप तो कहीं बादलों के आने जाने का क्रम जारी रहेगा। फिलहाल भारी बारिश की कोई संभावना नहीं कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की फुहारे पड़ सकती हैं।

UP Weather update: पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित पूरे पूर्वी यूपी में मानसून पल-पल रंग बदल रहा है। IMD ने पूर्वी यूपी के गोंडा-बहराइच सहित 23 जिलों में हल्की बौछारें मेंघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और आंधी तूफान आने के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम में लोगों को सावधान रहने की सलाह दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 30 सितंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इस दौरान यूपी के कुछ हिस्सों में 2 दिन बाद कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र यूपी के मौसम में अचानक बड़ा परिवर्तन ला सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वी यूपी में अभी बादलों के लुका छुपी का खेल चलता रहेगा। कुछ इलाकों में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी भी सताएगी। तेज धूप के बीच अचानक मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। शनिवार को पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच की कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज अगले कुछ घंटे में पूर्वी यूपी के इन जिलों में आंधी तूफान आकाशीय बिजली गिरने के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार 30 सितंबर तक गर्मी बीच-बीच में लोगों को परेशान करेगी। 30 सितंबर के बाद यानी 1 अक्टूबर से तापमान में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में IMD ने कुछ घंटे बाद आंधी तूफान आकाशीय बिजली की चेतावनी

गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, बलिया, बस्ती, मऊ, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर सहित पूर्वी यूपी के 23 जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Published on:
23 Sept 2023 08:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर