26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / अमरनाथ हादसा : गोरखपुर के दो लोग लापता,परिजनों की अटकी सांसें

अमरनाथ हादसा : गोरखपुर के दो लोग लापता,परिजनों की अटकी सांसें

अमरनाथ यात्रा में गोरखपुर के भी दस लोग गए हैं। शुक्रवार को बादल फटने के बाद से इन लोगों का परिवार वालों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। दो लाेगों का परिजनों से संपर्क नही हो पाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Punit Srivastava

•

Updated: 9 Jul 2022, 7:04 PM IST

amarnath_3.jpg

अमरनाथ यात्रा पर गोरखपुर के 10 लोग गए हुए हैं। वहां पर बादल फटने की घटना के बाद से ही परिजन परेशान हैं। इन लोगों में 8 की परिजनों से बात हो गयी है जबकि दो लोगों से अभी भी संपर्क नहीं हो पाया है। अमरनाथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को बादल फटने के बाद से इन लोगों का परिवार वालों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद इनके परिजनों ने गोरखपुर जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए नंबर पर इसकी सूचना दी।

शनिवार के दोपहर दो बजे तक करीब 8 लोगों का संपर्क उनके परिवार वालों से हो गया। जबकि 2 लोगों को संपर्क अभी भी उनके परिजनों से नहीं हुआ है।उनके मोबाइल बंद हैं। यह जानकारी फोन कर उनके परिजन राजघाट के नरेश लाल गुप्ता और बस्ती चिलमा के सत्येंद्र कुमार ने दी है। उनके मोबाइल बंद हैं और परिजन परेशान हैं। जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन विभाग भी उनसे संपर्क स्थापित करने में जुटा है।

एडीएम वित्त राजेश सिंह का कहना है कि अमरनाथ में मोबाइल नेटवर्क इसू के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि अभी तक गोरखपुर के किसी व्यक्ति के घायल या मृत होने की सूचना जिला प्रशासन को नहीं मिली है।

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण को मिली सूचना के अनुसार शनिवार की दोपहर दो बजे तक खजनी के उनवल निवासी रंजन वर्मा से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनका मोबाइल बंद है।

आखिरी बार इनकी घरवालों से बात फोन पर 7 जुलाई को हुई थी। इसकी सूचना उनके परिजन गुड्डू सिंह ने जिला प्रशासन को फोन कर दी है।शाम 4 बजे तक परिजनों से उनका संपर्क हो गया।

वहीं बड़े काजीपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह का भी नंबर बंद है। उनका घरवालों से अभी तक संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद नीरज कुमार ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है।शाम 4 बजे तक परिजनों से उनका संपर्क हो गया।

इन लोगों की हुई परिवार से बात
सहजनवां के तेजवीर सिंह और शिवनारायन ने शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे फोन कर बताया कि अमरनाथ यात्रा में गए परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। लेकिन शनिवार की सुबह तक उनका संपर्क स्थापित हो गया।

वहीं अमरनाथ यात्रा पर गए रामसेवक सिंह ने फोन कर बताया कि उनके साथ आए सुधीर गिरी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल बंद है। लेकिन शनिवार तक रामसेवक की बात सुधीर गिरी से हो गई।

बरगदवा निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने भी फोन कर सूचना दी थी कि उनके घर के सदस्य से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बाद में भोर में उनकी बात हो गई और परिजन सुरक्षित हैं।

इसी प्रकार बरगदवा के प्रसाद कुमार दूबे और गोरखनाथ के आशुतोष कुमार दूबे ने भी फोन कर सूचना दी कि उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। लेकिन शनिवार की सुबह तक दोनों का संपर्क हो गया और अब वे सुरक्षित हैं।

मदद के लिए इन नम्बरों पर करे फोन
गोरखपुर जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंध प्राधिकरण के 9454416252, 9555786115, 0551-2201776 नंबर जारी किया गया है। इन्हीं नंबरों पर लगातार लोग सूचनाएं दे रहे हैं। अब तक आठ लोगों ने सूचना दी है। जिसमें से 8 मिल गए हैं और सुरक्षित हैं जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। उनका परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।