
फोटो सोर्स: पत्रिका, भीषण दुर्घटना में परखच्चे उड़े
रविवार की सुबह नौ बजे गोरखपुर–सोनौली मार्ग पर जंगल कौड़िया के जीरो पॉइंट पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के नुरुद्दीनचक निवासी प्रतिमा पुत्री संजय पासवान, पीपीगंज थानाक्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी श्रीकांत पुत्र प्रहलाद, नरसिंह पाल , कुशीनगर शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इंटरनेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के मुताबिक जीरो पॉइंट पर मोरंग-बालू लदा एक ट्रेलर खड़ा था और उसके बगल से दूसरा ट्रेलर गुजर रहा था। इसी दौरान कालेसर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार खाली ट्रेलर सामने से आ रहे टेम्पो से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो दोनों ट्रेलरों के बीच फंस गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चारों ओर चीख पुकार मची रही, हादसे के बाद भारी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई।
सूचना मिलते ही पीपीगंज और चिलुआताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दो क्रेन और एक जेसीबी की मदद से कटर मशीन का इस्तेमाल कर टेम्पो को ट्रेलरों के बीच से निकाला गया। टेम्पो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक युवती और टेम्पो चालक की मौत हो चुकी थी।
अन्य घायलों, जिनमें टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक भी शामिल है को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसी बीच हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के दौरान एक क्रेन भी पलट गई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति और बिगड़ गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पा लिया।
Updated on:
01 Feb 2026 06:02 pm
Published on:
01 Feb 2026 04:19 pm

बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
