
अटल अस्थिकलश यात्रा: जगह जगह लोगों ने किया अपने प्रिय नेता को नमन
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थियां को गोरखपुर में राप्ती नदी में विसर्जन के पहले अंतिम दर्शन यात्रा की आज शुरुआत हुई। गोरखपुर सीमा में पहुंचने पर अटल जी को नमन करने के लिए संगठन के लोगों समेत काफी संख्या में आमलोग पहुंचे।
शुक्रवार की दोपहर में पहुंची यात्रा जब सहजनवां पहुंची तो पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल माला चढ़ा अपने प्रिय नेता को सम्मान दिया। कलश यात्रा के सम्मान में पहले से ही क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, शीतल पांडेय, सांसद कमलेश पासवान, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, राहुल तिवारी, मनोज शुक्ल, कृष्णपाल सिंह, अरुण सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी अपने नेता को नमन किया।
इसके बाद यह यात्रा गोरखपुर शहर में न आकर सीधे कुशीनगर की ओर प्रस्थान कर गई। जबकि दूसरा रथ बस्ती मंडल और तीसरा रथ आजमगढ़ के लिये रवाना हो गया। तीनों यात्रा के साथ बीजेपी के वरिष्ठ पधाधिकारी व जनप्रतिनिधि साथ चल रहे थे। अस्थिकलश के साथ लखनऊ से प्रदेश पदाधिकारी कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय पधाधिकारी बंधु उपेंद्र नाथ सिंह, सहजानंद राय, युवा मोर्चा के डॉ.योगेश प्रताप सिंह मौजूद थे।
अस्थि कलश यात्रा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, भाजयुमो कुशीनगर के अध्यक्ष हिमांशु शेखरन गोपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, संजीव सिंह, निशांत शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष नीतीश यादव, पप्पू नाथानी, विजय खेतान, पूर्व अध्यक्ष लल्लन मिश्र आदि भी चल रहे थे।
गोरखपुर से कुशीनगर पहुंची यात्रा, महराजगंज में विश्राम
गोरखपुर के सहजनवां से पंद्रह मील होते हुए यात्रा सुकरौली, हाटा, हेतिमपुर, कुशीनगर, कसया, जानकीनगर, रविन्द्रनगर धूस होते हुये पडरौना नगर पहुंची। जगह जगह लोगों फूल माला चढ़ा कर अटल जी को नमन किया। पडरौना नगर में श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद यह वहां से खड्डा, फिर सिसवा होते हुये महराजगंज जाएगी। यहां पर रात्रि विश्राम होगा।
अगले दिन यानी 25 अगस्त को सुबह दस बजे से यात्रा प्रारंभ हो जाएगा। महराजगंज से शिकारपुर, परतावल, श्यामदेउरवा होते हुए गोरखपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। भटहट, बरगदही, गुलरिहा, झुंगिया बाजार, मेडिकल काॅलेज, असुरनचैक होते हुए शहर के गोलघर में पहुंचेगी। यहां एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहेंगे। सभा के बाद अस्थिकलश का विसर्जन राप्ती नदी में राजघाट पर कर दिया जाएगा।
जबकि, दूसरी यात्रा आजमगढ़ की तमसा नदी में जाकर समाप्त होगी। लखनऊ से आई दूसरी यात्रा बस्ती फोरलेन होकर देवरिया बार्डर, गौरी बाजार, बैतालपुर, देवरिया, सोनूघाट, खुखुन्दू, सलेमपुर, भागलपुर, तुर्तीपार(बलिया बार्डर), उमा मोड़, सिकन्दरपुर होते हुये बलिया देर रात पहुंचेगी। देवरिया में यात्रा का जगह जगह लोगों ने नमन किया। यहां यात्रा का रात्रि विश्राम तय है। पुनः अगले दिन 25 अगस्त को यात्रा बलिया से प्रारम्भ होकर फेफना, रसड़ा, रतनपुरा, मऊ, मुहमदाबाद, सठियांव होते हुये आजमगढ़ पहुंचेगी, जहां एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन होगा। सभा के बाद अटल जी की अस्थियों को तमसा नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा।
अटल जी की अस्थिकलश यात्रा की गोरखपुर क्षेत्र में तीसरी यात्रा बस्ती मंडल के लिए निकली। यह यात्रा घघहुआ चैराहा से बस्ती बार्डर में प्रवेश किया। यहां पर बस्ती जिले के कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित किया। फिर यह यात्रा विक्रमजोत, छावनी, हरैया, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया चैराहा, बड़ेबन होते हुये सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज, इटवा, शोहरतगढ़ होते हुये नौगढ़ पहुंचेगा। यहां पर रात्रि विश्राम तय है। अगले दिन 25 अगस्त को यात्रा नौगढ़ से बांसी, संतकबीरनगर जनपद के सांथा, मेंहदावल, बघौली, खलिलाबाद, कांटे, मुण्डेरवा होते हुये बस्ती पहुंचेगी। बस्ती में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। कुआनो नदी में अमहट घाट पर अटलजी की अस्थिकलश को विसर्जित कर दिया जाएगा।
Published on:
24 Aug 2018 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
