scriptलालू और अखिलेश का MY फैक्टर , अब BJP इसी MY फैक्टर से UP में जीतेगी 80 सीटें | BJP won 80 seats in UP loksabha with MY factor | Patrika News
गोरखपुर

लालू और अखिलेश का MY फैक्टर , अब BJP इसी MY फैक्टर से UP में जीतेगी 80 सीटें

गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से भोजपुरी स्टार रविकिशन इन दिनों दूसरी बार जीत के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा की MY ( मुस्लिम, यादव) फैक्टर राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी का कोर बैंक है लेकिन इस बार इसी MY फैक्टर से BJP उत्तर प्रदेश में 80 सीटें जीतेगी।

गोरखपुरMar 28, 2024 / 09:36 am

anoop shukla

लालू और अखिलेश का MY फैक्टर , अब BJP इसी MY फैक्टर से UP में जीतेगी 80 सीटें

लालू और अखिलेश का MY फैक्टर , अब BJP इसी MY फैक्टर से UP में जीतेगी 80 सीटें

राजनीति का एक बड़ा ही मजबूत फैक्टर MY है, यही लालू प्रसाद की RJD और अखिलेश यादव की SP का कोर वोट है। लेकिन अब BJP सांसद प्रत्याशी रविकिशन ने MY फैक्टर से UP में 80 सीटें जीतने की बात कही है।
इस MY फैक्टर का मतलब मुस्लिम और यादव मतदाता कहा जाता है। MY फैक्टर को पारंपरिक तौर पर गैर-भाजपा मतदाता माना जाता है। अब गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार रविकिशन ने कहा है कि MY फैक्टर से यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। इस MY फैक्टर का मतलब भी रविकिशन ने समझाया है। रविकिशन को भाजपा ने एक बार फिर सीएम योगी की सिटी गोरखपुर से टिकट दिया है।
रवि किशन ने कहा कि लोग मुझसे MY फैक्टर के बारे में कहते हैं कि वे भाजपा को वोट नहीं देंगे। देश में एक बहुत प्रमुख MY फैक्टर है, जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं। वह है मोदी-योगी फैक्टर। यह MY फैक्टर यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी नीतियों से हर समुदाय के लोगों को लाभ हुआ है। इसे असली राम राज्य कहा जाता है। आप सभी ध्यान दें कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। राजग गठबंधन देश में 400 सीटें और उप्र में सभी 80 सीटें जीतेगा।

Home / Gorakhpur / लालू और अखिलेश का MY फैक्टर , अब BJP इसी MY फैक्टर से UP में जीतेगी 80 सीटें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो