9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने शुरू किया ग्राम प्रवास, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सहजनवां क्षेत्र में लगाई चैपाल

चौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र लाभार्थियों को लाभ भी दिलाया जा रहा

2 min read
Google source verification
Gram Swaraj Abhiyan Start Today In Faizabad

Gram Swaraj Abhiyan

गोरखपुर। स्वराज अभियान के तहत बीजेपी के संगठन के लोग भी गांव-गांव में चौपाल लगा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ग्राम प्रवास के दौरान शनिवार को बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. धर्मेंद्र सिंह ने सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के पाॅली ब्लाक के गांव पहिलपार में चौपाल लगाई। चौपाल में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। चैपाल में सरकारी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रवास अभियान के अंतर्गत पूरे देश के 21 हजार गांव और उत्तर प्रदेश के 4 हजार ऐसे गांव का चयन किया गया है जो आजादी के बाद आज तक विकास की दृष्टि से पिछड़े रह गए हैं। अब हम इन गांवों को विकास की राह पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार की मंशा सर्वजन कल्याण की है। गरीबों के कल्याण के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। शासन प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि उन योजनाओं का समुचित लाभ जनमानस को प्रदान करें।
उन्होंने बताया कि ग्राम पाहिलपार में 230 परिवार रहते है। इन परिवारों में 1297 सदस्य हैं। इनमें 703 अनुसूचित जाति के लोग हैं।
चैपाल के दौरान उज्जवला योजना के अंतर्गत 6 लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। 45 लोगों को रविवार को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6 लोग लाभार्थी हुए और 47 लोगों की सूची बन रही है। 69 लोग अंत्योदय योजना में चयनित हुए है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के सभी विधायक, सांसद वरिष्ठ नेता ग्राम प्रवास अभियान के अंतर्गत गांव में चौपाल लगा कर जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाएं।
इस अवसर पर प्रवक्ता डाॅ.सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामजियावन मौर्य, डॉ. आर डी सिंह, विश्वजितांशु सिंह आशु, जितेंद्र बहादुर चंद, युधिष्ठिर सिंह, गामा यादव आदि मौजूद रहे।
सभा का संचालन नोडल अधिकारी दीनानाथ गुप्ता ने किया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग