
सीबीआई ने सोमवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनल) के एक वरिष्ठ अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआइ इस अधिकारी को लेकर लखनऊ चली गई है।सीबीआइ को शिकायत मिली थी कि एजीएम बिल पास करने के एवज में फर्म संचालक से रुपयों की मांग कर रहे है, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर एजीएम को गिरफ्तार कर लिया है।
ठेकेदार का बिल पास करने के लिए चार हजार रुपये घूस ले रहे बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) के सहायक महाप्रबंधक, सेल्स व मार्केटिंग अजय कुमार को सीबीआइ ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महाप्रबंधक कार्यालय में पूछताछ के बाद सीबीआइ टीम देर रात एजीएम को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। महाप्रबंधक विद्यानंद ने सीबीआइ के आने व एजीएम सेल्स के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।
गोरखपुर की सैप आइटी साल्यूशन फर्म, बीएसएनएल में केबिल बिछाने का काम कर रही है। फर्म संचालक दुर्गेश प्रताप सिंह ने सीबीआइ में शिकायत की थी कि उनका बिल पास करने के लिए एजीएम चार हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। सोमवार को सीबीआइ की सात सदस्यीय टीम गोरखपुर के शास्त्री चौक स्थित बीएसएनल के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंची।
सीबीआइ की टीम ने रिश्वत की रकम लेते ही दबोचा : ठेकेदार ने जैसे ही एजीएम को चार हजार रुपये की रिश्वत दी, सीबीआइ के सदस्यों ने एजीएम को रंगेहाथ पकड़ लिया। देर शाम तक पूछताछ के बाद सीबीआइ टीम आरोपित एजीएम को लेकर लखनऊ रवाना हो गई।
Updated on:
18 Apr 2022, 11:24 PM IST
Published on:
18 Apr 2022, 11:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.