15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोहो कॉर्पोरेशन के सीईओ श्रीधर वेम्बु अभाविप के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि होंगे सम्मिलित

ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन में जोहो कॉरपोरेशन के CEO श्रीधर वेंबू मुख्य अतिथि होंगे। श्री वेंबु सुदूर दक्षिण में छात्रों को अपने स्तर से बेरोजगारी से निपटने के गुण सिखाए।

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर में 22 से 24 नवंबर,2024 आयोजित हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में जोहो कॉर्पोरेशन के सीईओ श्री श्रीधर वेम्बु सम्मिलित हो, देशभर से अभाविप के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थी प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

जोहो कॉर्पोरेशन के सीईओ होंगे मुख्य अतिथि

उल्लेखनीय है कि तकनीकी उद्योग एवं उद्यमिता क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में श्रीधर वेम्बु की भूमिका, भारत सहित पूरे विश्व के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनका भारत के तकनीकी विकास, ग्रामीण उत्थान और शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का प्रयास वर्तमान में भारतीय युवाओं को एक सही रास्ता दिखाता है।

स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान किए

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि 22 नवंबर को विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में श्री श्रीधर वेम्बु देशभर से इस अधिवेशन में भाग लेने वाले विद्यार्थी तथा प्राध्यापक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। श्री श्रीधर वेम्बु ने तमिलनाडु के तेनकासी जिले में जोहो कार्पोरेशन कंपनी की शुरुआत कर स्थानिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए, तमिलनाडु के सुदूर क्षेत्र में स्थापित उद्योग द्वारा उन्होंने वहां वह अवसर उपलब्ध कराए जो बड़े शहरों में अवस्थित शीर्षस्थ बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उपलब्ध हो पाते हैं। अपनी प्रतिभा तथा पुरुषार्थ के बलबूते उन्होंने ग्रामीण जीवन को उन्नत तकनीक से जोड़ने तथा तकनीकी उद्यमशीलता से जोड़ने का जो प्रयत्न किया, वह अनुकरणीय है। अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री श्रीधर वेम्बु के संबोधन से युवाओं को दिशा मिलेगी।