दोपहर में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद शाम पांच बजे के करीब वह लखनऊ लौट जाएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहीद के गांव में रास्ते, बिजली आदि को लेकर तैयारी चल रही है तो सरकारी महकमों में आंकड़ों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। डीएम ने बुधवार को सीएम के सभी संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।