14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूमाफियाओं पर फिर बिफरे सीएम योगी, अधिकारियों को बीमारों के मेडी क्लेम के जल्द भुगतान का दिए निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर ने गोरखपुर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur news, cm Yogi

फोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम, भूमाफियाओं पर सख्त कारवाई का निर्देश

रविवार सुबह गोरखपुर प्रवास पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। जमीनी शिकायतों के फरियादियों की बढ़ती संख्या देखते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भूमाफियाओं पर कड़ी कारवाई करने का सख्त निर्देश दिया। सीएम का स्पष्ट आदेश है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को सीधे जेल भेजो। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को पढ़ने के बाद पंद्रह दिनों में अधिकारियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: चुनाव लड़ने की उम्र पर बहस: क्या 25 साल की सीमा अब पुरानी हो चुकी है? जयंत के बयान से गरमाई ‘सियासत’

सीएम का साफ निर्देश…जरूरतमंद का हर हाल में बने आयुष्मान कार्ड

मेडिकल इलाज की सहायता के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट जल्द से जल्द बनवाकर उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

मां के साथ आए बच्चों को सीएम योगी ने दिया चॉकलेट

इस दौरान सीएम ने यह भी निर्देश दिया कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें इलाज में किसी तरह की दिक्कत न होने आए। साथ ही जो पात्र लोग इस कार्ड के बनने से अब तक वंचित रह गए हैं उनके आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाए जाएं। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं, बाल प्रेम में मुख्यमंत्री ने इन बच्चों से भी हलचल लिया और टॉफियां भी दिए।