28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के करीबी पूर्व मंत्री से फिरौती, दुबर्इ के नंबर से यूपी पुलिस में हड़कंप

दस लाख की मांगी गई फिरौती नहीं तो मुंबई के नटवर देसाई की तरह हत्या किए जाने की धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 23 May 2018, 2:37 AM IST

Yogi Adityanath

Yogi

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी को जानमाल की धमकी मिली है। विदेश से आए व्हाट्सअप मैसेज से पूर्व मंत्री से फिरौती मांगी गई है। नहीं देने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की बात भी कही गई है। मैसेज में कहा गया है कि तुम्हारे पास तीन दिन का समय है जितना जीना है जी ले। मैसेज मिलने के बाद पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने पुलिस को अवगत कराने के साथ सीएम कार्यालय को भी पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है। राजेश त्रिपाठी का कहना है कि पहले उन पर तीन बार जानलेवा हमला हो चुका है।
मैसेज अज्ञात नंबर 1(903)32 9-4240 से आया है। व्हाट्सअप करने वाले ने अपना नाम अली बुदेश भाई बताया है।
बता दें कि बडहलगंज में मुक्तिपथ का निर्माण कराने वाले राजेश त्रिपाठी उस समय अचानक से सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने चिल्लूपार से छह बार विधानसभा चुनाव जीतकर अजेय बन चुके बाहुबली पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को हराया। 2007 में पहली बार विधायक बने राजेश त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़े थे और बसपा सरकार में मंत्री बने। 2012 में राजेश त्रिपाठी फिर चुनाव जीते। लेकिन 2017 का विधानसभा चुनाव आते आते बसपा से उनकी दूरियां बढ़ने लगी। बसपा से निकाले जाने के बाद वह बीजेपी खेमे में देखे जाने लगे। 2017 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राजेश त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया था। जबकि बसपा ने पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर तिवारी को मैदान में उतारा। राजेश त्रिपाठी करीब साढ़ेतीन हजार मतों से बसपा के विनय शंकर तिवारी से चुनाव हार गए।

पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी मिले डीजीपी व सीएम से

राजेश त्रिपाठी ने व्हाट्सअप से धमकी व फिरौती के मामले में लखनउ के विभूति खंड थाने में केस भी दर्ज कराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी डीजीपी ओपी सिंह से मिलकर पूरे मामले से अवगत भी करा दिया है। पुलिस विभाग का साइबर सेल इस मामले की जांच कर रहा है।

मैसेज से यह धमकी दी गई

दुबई के एक नम्बर 1(903)32 9-4240 से व्हाट्सअप संदेश आया है। पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी को धमकी देने वाले शख्स ने खुद का नाम अली बुदेश भाई बताया है। एक ही दिन में कई बार उनको वहाटसअप मैसेज किया गया है। कहा गया है कि गपशप के लिए मैसेज नही, क्या तुम मुझे जानते हो। अगर आप अपने और परिवार की सुरक्षा चाहते हैं तो तीन दिन के अंदर दस लाख की व्यवस्था करे, मुझे पता है आप पैसे की व्यवस्था नही करेगें जब तक आप अपने परिवार का एक मृत शरीर नही देखेगे। तीन दिन बाद आपके विश्वास के लिए हत्या करना शुरू कर देगे। धमकी देने वाले ने मुंबई के नटवरलाल देसाई की हत्या को भी याद दिलाया है।

इन माननीयों को मिल चुकी है धमकी

विनय कुमार द्विवेदी (विधायक बीजेपी, मेहनौन विधानसभा), प्रेम नारायण पांडेय (विधायक बीजेपी, तरबगंज), विधायक अनीता सिंह लोधी आदि।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग