
गोरखपुर। बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र दत्त शुक्ल के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार से धुंआधार प्रचार करेंगे। दो दिन के लिए गोरखपुर आ रहे योगी आदित्यनाथ करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
बीजेपी के क्षेत्रीय प्रवक्ता डाॅ.सत्येंद्र सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री दो दिन गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में कई राजनैतिक सभाएं करेंगे और लोगों से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे।
क्षेत्रीय प्रवक्ता डाॅ.सिन्हा के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 2 बजकर 20 मिनट पर हेलीकाॅप्टर द्वारा मुख्यमंत्री गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में पहुंचेंगे। वहां कोआपरेटिव इंटर काॅलेज से पिपराइच के ही पड़ाव के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब एकघंटे की इस जनसभा के बाद वह हेलीकाॅप्टर से ही गोरखपुर आ जाएंगे। सर्किट हाउस में बने हेलीपैड से कार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे शहर के गोरखपुर क्लब में पहुंचेंगे। वहां सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के बाद करीब छह बजे कार से ही मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। वहां देर रात तक उनका कार्यक्रम आरक्षित है। रात्रि विश्राम करने के बाद अगली सुबह फिर वह पार्टी के नेताओं संग मीटिंग करेंगे। मंगलवार को पौने ग्यारह बजे वह शहर के एमपी पाॅलिटेक्निक काॅलेज से पीपीगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। पीपीगंज में वीर बहादुर सिंह डिग्री काॅलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद करीब सवा बारह बजे वह पीपीगंज से सहजनवां की ओर हेलीकाॅप्टर से ही प्रस्थान करेंगे। सहजनवां में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह शहर में आ जाएंगे। यहां से वह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में खोराबार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री करीब तीन बजे खोराबार से सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से हेलीपैड से वह हेलीकाॅप्टर से सीधे लखनउ के लिए रवाना हो जाएंगे।
बता दें कि गोरखपुर उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लगातार कार्यक्रम गोरखपुर में हैं। वह ब्लाॅकवार जनसभाओं को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशी को जीताने की अपील करेंगे।
Updated on:
26 Feb 2018 03:26 am
Published on:
26 Feb 2018 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
