26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाइप लाइन से जल्द ही घर-घर पहुंचेगा रसोई गैस, सीएनजी गाड़ियां भरेंगी फर्राटा

62 शहरों में सिटी गैस नेटवर्क का शिलान्यास करेंगे पीएम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 20 Nov 2018, 10:28 AM IST

pm modi

Pm Modi In Alwar : प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरे में हुआ बदलाव, अब 23 को नहीं, इस दिन अलवर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर विकास परियोजनाओं के शिलान्याय/भूमिपूजन का दौर शुरू हो चुका है। दो दिनों बाद पीएम मोदी गोरखपुर समेत 62 शहरों में सिटी गैस नेटवर्क के निर्माण का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे। इसी के दौरान पचास और शहरों में सीएनजी/पीएनजी घर-घर पहुंचाने के लिए दसवें राउंड की नीलामी का दौर शुरू होगा।

गोरखपुर में डीडीयू में कार्यक्रम के लिए जगह चुना गया है। यहां से पीएम के वीडियो कांफ्रेंसिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद शहर की आबादी को सीधे पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति हो सकेगी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी गाड़ियां भी फर्राटा भरने लगेंगी।
लोकसभा चुनाव के पहले इस परियोजना का शिलान्यास कर बीजेपी इसके अपने खाते में जोड़ने में लगी है। डीडीयू में होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। संबंधित कंपनी बीजेपी के लोगों को यहां बुलाने के लिए आमंत्रण दे रही।
तेल नियामक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) इस कार्यक्रम का आयोजन करेगा।