28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन भी नहीं हुए थे शादी के कि इस पत्नी ने पति के साथ किया यह घिनौना काम

  बेगुसराय के शूटर को पकड़ पुलिस ने हत्याकांड के पर्दाफाश का किया दावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 2 Aug 2018, 6:45 AM IST

Murder

Murder

गोरखपुर पुलिस ने बेगुसराय के रहने वाले शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यहां कुछ दिन पहले हुए आॅटोे ड्राइवर की हत्या का उस पर आरोप है। पुलिस के अनुसार ड्राइवर की पत्नी के कहने पर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। बेगुसराय से ट्रेन से वह हत्या करने आया और हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने दावा किया है कि भाड़ेे का यह हत्यारा हत्या के संबंध में गांव या आसपास के लोग क्या सोचते हैं यह जानने आया था। पीपल की एक पेड़ केपास लोगों से बातचीत के दौरान उसे धरदबोचा गया।
बीते 11 जुलाई की मध्यरात्रि में खोराबार थानाक्षेत्र के पिपरा पथरा गांव के रहने वाले दयाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात बदमाशों ने आॅटो चालक दयाराम को घर के अंदर से बुलाकर गेट पर गोली मार दी। पुलिस इस मामले में पत्नी सहित कई लोगों को आरोपी बनायी थी।
पुलिस के अनुसार उसे मंगलवार को सूचना मिली कि दयाराम हत्याकांड से जुड़ा एक व्यक्ति कटनिया बंधे पर आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछाया। बताई गई जगह पर फोर्स पहुंची तो पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर कुछ लोगों से एक व्यक्ति बतिया रहा था। पुलिस के दावों की मानें तो उसने किसी तरह युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह दयाराम की हत्या को अंजाम दिया। बेगुसराय का रहने वाला राजाकुमार ने बताया कि वह और उसके साथी विकास महतो और मृतक की पत्नी रिंकी ने मिलकर दयाराम की हत्या की साजिश रची थी। योजना बनाने के बाद वे तीनों ट्रेन से बेगुसराय से गोेरखपुर पहुंचे। उस रोज दिन में पिपराईच क्षेत्र जंगल क्षत्रधारी गांव में रुके रहे। शाम को तीनों पिपरा पथरा पहुंचे। पकड़े गए आरोपी के अनुसार वे लोग गांव में ही एक घर के सामने खड़ी की गई बाइक यूपी 53एएफ 2368 को चुराई। फिर बाइक लेकर तीनों दयाराम दयाराम निषाद के घर के बाहर पहुंचे। राजाकुमार के अनुसार रिंकी बाइक से उतरकर अंधेरे में छिप गई। मोबाइल से लोकेशन बताती रही। दयाराम के घर के गेट से आवाज लगाई। दयाराम को बाहर आने के लिए कहा फिर जैसे ही दयाराम गेट खोलकर बाहर आया, उसे गोली मार दी। पुलिस के अनुसार यहां से गोली मारने के बाद तीनों रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां बाहर गाड़ी खड़ी करने के बाद ट्रेन पकड़कर बेगुसराय निकल गए।
पुलिस के अनुसार दयाराम निषाद को मारने लिए रिंकी देवी और विकास महतो ने राजाकुमार को 25 से 30 हजार रुपये देने के लिए कहा था लेकिन रुपये नहीं दिए। पुलिस के अनुसार दोनों ने शूटर को हत्या के बाद गांव के लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए भेजा लेकिन यहां आते ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार राजाकुमार बेगुसराय में एक बाइक चोरी के जुर्म में जेल जा चुका है।

पत्नी का पति संग चल रहा था तलाक का केस

दयाराम और उसकी पत्नी रिंकी के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। रिंकी अपने मायके रह रही थी और उसने पति पर खर्च का केस कर रखा था। हत्या के दो दिन पहले ही दयाराम ने कोर्ट में दूसरी शादी की थी।

आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 165/16 धारा 379/411 भादवि थाना लोहसरा जनपद समस्तीपुर (बिहार) ।
2- मु0अ0सं0 585/18 धारा 302 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
3- मु0अ0सं0 658/18 धारा 379/411 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।