
फोटो सोर्स: पत्रिका, गैंगरेप के आरोपी
गोरखपुर में बीते दिनों 13 साल की किशोरी से गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की कारवाई जारी है। SSP राजकरण नैय्यर ने इस मामले में लापरवाही करने पर गोरखनाथ थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद शहर के स्पा सेंटरों की पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। इस दौरान लाइसेंस न मिलने पर 30 से अधिक स्पा सेंटर बंद करा दिए गए।
अब पुलिस इनकी लगातार निगरानी करेगी की कहीं ये दुबारा खुल तो नहीं रहे हैं। इसी क्रम में शाहपुर में स्थित गैंगरेप के आरोपी धीरेंद्र सिंह के होटलों के भी बोर्ड हटाए गए हैं। बहुत जल्द होटल सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। कुछ नाम सामने आए हैं, जिनकी संलिप्तता की भी जांच जारी है। स्पा मसाज सेंटर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शहर में 30 सेंटरों को बंद कराया गया है।
इस मामले में गोरखनाथ इंस्पेक्टर शशिभूषण राय, फर्टिलाइजर चौकी इंचार्ज प्रशांत पाठक, बेतियाहाता चौकी इंचार्ज अमरेश सिंह, बड़हलगंज कस्बा इंचार्ज राजीव तिवारी, उनवल चौकी इंचार्ज आदित्य उपाध्याय और विकास नगर चौकी इंचार्ज अनूप सिंह को भी सस्पेंड किया गया।
SSP राजकरन नय्यर ने कहा कि इस तरह के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निलंबित पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है और उनकी भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
29 Jan 2026 11:45 am
Published on:
29 Jan 2026 11:45 am
