गोरखपुर में मंगलवार को राजघाट इलाके के अमरुतानी में एक युवक की उसके दोस्तों सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने गांजा पीने के लिए उन्हें चिलम की साफी देने से मना कर दिया था। इसपर नाराज होकर दो दोस्तों ने मिलकर गमछे से उसकी गला कसकर हत्या कर दी और फिर दोनों फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।