
गीडा की ओर से लंबे समय बाद कोई आवासीय योजना लांच की गई है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना का शिलान्यास किया था।गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की कालेसर आवासीय योजना में भूखंड पाने के लिए नवरात्र से आवेदन किया जा सकेगा। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) से अनुमोदन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही पंजीकरण नंबर मिल जाएगा।पंजीकरण नंबर मिलने के बाद नवरात्र में ही भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। पितृपक्ष के कारण 15 दिन और इंतजार करना होगा।कालेसर से जगदीशपुर फोरलेन बाईपास के किनारे लगभग 120 एकड़ में आवासीय योजना विकसित की जा रही है।
यह टाउनशिप लगभग 650 करोड़ रुपये की है। इस योजना में लगभग 400 भूखंड होंगे। इसमें 90 वर्ग मीटर, 120, 150, 250 एवं 300 वर्ग मीटर के भूखंड उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास के बाद से ही लोग भूखंडों के लिए आवेदन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो जाने के कारण इसकी प्रक्रिया रुक गई थी।आचार संहिता समाप्त होने के बाद रेरा में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। अब रेरा की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। जल्द ही पंजीकरण नंबर भी जारी कर दिया जाएगा।
भूखंडों के साथ ही गीडा की ओर से ईडब्ल्यूएस एवं एलआइजी फ्लैट भी बनाए जाएंगे।रेरा से आवासीय योजना के लिए पंजीकरण को लेकर सारी औपचारिकता पूरी हो चुकी है लेकिन व्यावसायिक योजना को लेकर अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसके लिए पंजीकरण नंबर बाद में मिलने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में नवरात्र में आवासीय योजना के भूखंडों के लिए ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
Published on:
18 Sept 2024 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
