गोरखपुर

गोरखपुर महोत्सव में बॉलीवुड नाइट का तड़का, स‌िंगर्स की गूंजेगी आवाज

गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई। कल से इसकी शुरुआत सिंगर कैलाश खेर की आवाज से होगी।

less than 1 minute read

कल से गोरखपुर में तीन दिनों तक बॉलीवुड सितारे अपने जलवे बिखेरेंगे। कैलाश खेर और सोनू निगम का नाम पहले तय कर लिया गया है। महोत्सव के पहले दिन कैलाश खेर और सोनू अंतिम दिन यानी 13 जनवरी को अपने सुरों का जलवा बिखरेंगे। भोजपुरी नाइट 12 जनवरी व भजन संध्या 13 जनवरी की शाम आयोजित होगी।

2500 लोगों की छमता का होगा पंडाल
पूरी कोशिश है की निर्धारित तिथि 11 जनवरी से एक दिन पहले ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस बार पंडाल में 2500 कुर्सियां लगाई जाएंगी।

महोत्सव में होंगे 225 स्टाल
महोत्सव परिसर में 225 स्टाल लगाए जाएंगे। इनमे से 30 स्टाल बुक के होंगे, 25 स्टाल फूड के होंगे, 80 स्टाल शिल्प मेले के होंगे, 30 स्टाल सरस मेल के लिए है। 50 स्टाल कमर्शियल होंगे।

सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
प्रवेश द्वार पर DFMD लगेगा। LIU के दारोगा व सिपाही आने वालों की चेकिंग करेंगे। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि महोत्सव की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 10 जनवरी को सुरक्षा-व्यवस्था का रिहर्सल होगा।

सुरक्षा-व्यवस्था में दो SSP, पांच CO, 18 इंस्पेक्टर, 78 उप निरीक्षक, 205 सिपाही, कंपनी पीएसी, दो फायर टेंडर, 100 होमगार्ड व 50 यातायात पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगेगी। 11 से 13 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव का आयोजन होगा।

20 स्थानों पर लगे CCTV
चंदा देवी पार्क में 20 स्थानों पर सीसी कैमरा लगाने के साथ ही आने-जाने वालों की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

Updated on:
10 Jan 2023 05:25 pm
Published on:
10 Jan 2023 05:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर