
गोरखपुर शहर के शाहपुर इलाके में पादरी बाजार की कई काॅलोनियों में इन दिनों बड़ी दहशत है। यह दहशत तब बढ़ी जब लोगों के सीसीटीवी में देर रात अर्धनग्न अवस्था में दो नकाबपोश घूमते दिखे। उनकी तस्वीर लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।वे मुंह पर नीला कपड़ा या प्लास्टिक लपेटे हुए होते हैं, केवल उनकी आंखें दिख ही दिखती हैं। एक हाथ में नुकीले हथियार और दूसरे में पाउडर जैसा कुछ लिए हुए नजर आते हैं। इनकी हरकतें किसी बड़ी गैंग की तरफ इशारा कर रही हैं। फिलहाल रात को जागकर घरों पर पहरा दे रहे हैं।
पादरी बाजार इलाके में हनुमंत नगर, वैष्णो विहार, मानस विहार समेत अन्य काॅलोनियों में नकाबपोश की दहशत देखने को मिल रही है। बड़े बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक नकाबपोश की चर्चा कर रहे हैं। हनुमंत नगर काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में 14 सितंबर की देर रात करीब 1:30 बजे दो नकाबपोश हाथ में नुकीला हथियार और कोई पाउडर लेकर जाते दिखे। 15 सितंबर की सुबह इसको लेकर काॅलोनीवासियों ने आपस में चर्चा की। सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालकर पादरी बाजार चौकी की पुलिस को दिया।
सोमवार को काॅलोनी में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा चलती रही। इसी बीच हनुमंत नगर से भी रविवार की देर रात का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इस बार नकाबपोश के चेहरे सामने से दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग और सतर्क हो गए हैं। काॅलोनीवासियों ने बताया कि रात के समय घरों में कोई भी एक सदस्य पूरे घर का जायजा ले रहा है। इसी तरह एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें काॅलोनी के अधिकतर लोग जुड़े हैं। उस पर सूचना आदान-प्रदान की जा रही है। रात के समय काॅलोनी के लोग एकत्रित होकर खुद भी सड़क पर पहरा दे रहे हैं।
CO गोरखनाथ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया की नकाबपोश के देखे जाने की सूचना मिली है। पुलिस टीम रात के समय लगातार पादरी बाजार की काॅलोनियों में गश्त कर रही है। बहुत जल्द नकाबपोशों का पता चल जाएगा। कहीं भी किसी घटना की अभी तक शिकायत नहीं मिली है।
Updated on:
24 Sept 2024 03:20 pm
Published on:
24 Sept 2024 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
