
CM ने सुनी 600 लोगों की फरियाद, जन्मदिन पर रुद्राभिषेक कर किए पौधा रोपण
Gorakhpur News: गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में लगभग 600 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुने।
एक एक कर सभी से मिले CM
गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने एक एक कर सभी लोगों से मुलाकात कर उनकी बात सुने और सभी को समस्या निस्तारण का भरोसा दिए। CM ने कहा की सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला फरियादी भी मौजूद थीं।
निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश
सभी को आश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों की इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें।
51 वें जन्मदिन पर रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की किए कामना
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल की प्रार्थना किए। मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सीएम योगी ने महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद रुद्राभिषेक किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई आरती
मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य पुरोहितगण एवं ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
पर्यावरण दिवस पर CM ने रोपा हरिशंकरी
वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ गोसेवा केंद्र में हरिशंकरी (बरगद, पीपल, पाकड़) पौध का रोपण किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह, सचिव आशीष तिवारी, मुख्य वन संरक्षक भीम सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव आदि उपस्थित रहे। हरिशंकरी पौधरोपण में एक ही थाले में एक साथ पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे को लगाया जाता है। इसके रोपण व संरक्षण को अत्यंत पुण्यदायी व परोपकारी कार्य माना जाता है।
Published on:
05 Jun 2023 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
