25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी : विद्युत मीटर रीडर और LIC में होगी बंपर भर्ती, छूट न जाए यह मौका

गोरखपुर में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसकी पूरी प्रक्रिया फ्री रहेगी, अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक है।
less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, जॉब ऑफर

गोरखपुर के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और ITI चरगांवा की ओर से 21 जनवरी 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आएंगी।

इलेक्ट्रिक मीटर रीडर, बीमा सखी पद पर बंपर नियुक्ति

जीनस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विद्युत मीटर रीडर के 300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही LIC की ओर से बीमा सखी के पदों पर भी चयन प्रक्रिया संपन्न होगी। चयनित बीमा सखियों को LIC की ओर से निश्चित मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।

सम्पूर्ण प्रक्रिया रहेगी फ्री, यह है अनिवार्यता

यह जानकारी सेवा योजन विभाग के उप निदेशक रास बिहारी चतुर्वेदी ने दी। बताया कि चरगांवा में रोजगार मेला का प्रारंभ सुबह 10 बजे से होगा। इसमें 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक तक (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल) है। रोजगार मेला की संपूर्ण प्रक्रिया फ्री रहेगी।

वेब पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक, अभ्यर्थियों को देना होगा यात्रा भत्ता

उप निदेशक ने कहा कि मेला में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके माध्यम से अभ्यर्थी संबंधित कंपनी में आवेदन कर सकेंगे। साक्षात्कार के दौरान सभी अभ्यर्थियों काे शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र एवं बायोडाटा प्रस्तुत करना होगा। उप निदेशक ने कहा है कि मेले में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।