
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, शौचालय की छत पर मिला युवक का शव
गोरखपुर में गुरुवार को गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार स्थित एक शौचालय के ऊपर अज्ञात युवक का न्यूड डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी सुबह आटा चक्की मालिक के बेटे ने दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से लगभग बीस मीटर दूर राजेंद्र यादव की आटा चक्की के पीछे बने टीनशेड शौचालय पर करीब पच्चीस वर्षीय युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव पूरी तरह न्यूड था। उसके हाथ में कंडोम का पैकेट मिला है।
हैरत की बात है कि युवक का शव टीनशेड पर कैसे पहुंचा ,पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या घटना को कहीं और अंजाम दिया गया और बाद में शव को यहां लाया गया। आटा चक्की के मालिक राजेंद्र यादव ने सुबह शौचालय जाते समय टीनशेड पर शव देखा और अपने बेटे रामप्रताप यादव को बताया। रामप्रताप ने सुबह करीब सवा छह बजे डायल 112 पर इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही SP साउथ दिनेश पुरी, क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज सिंह और प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची । कुछ दूर पर ही एक पेड़ पर एक जींस पैंट और टी-शर्ट टंगा मिला है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि यह कपड़े मृतक युवक के हो सकते हैं, गांव में शव मिलने के बाद चर्चाओं का भी बाजार गर्म है सबकी जुबान पर एक ही चर्चा है कि आखिर शव छत पर कैसे पहुंचा है।
Updated on:
19 Mar 2026 05:41 pm
Published on:
19 Mar 2026 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
