गोरखपुर

दो दिनों में गर्मी और उमस फिर रौब में आई, उमस से जीना मुहाल

मौसम विभाग की मानें तो अभी तीन से चार दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। दिन में तीखी धूप निकलने के साथ कभी बदली छाती रहेगी। गुरुवार सुबह में हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना बना हुआ है। रोज की अपेक्षा उमस से लोगों को राहत मिली है।

2 min read
Aug 17, 2023
दो दिनों में गर्मी और उमस फिर रौब में आई, उमस से जीना मुहाल

GorakhpurNews: बीते दिनों हुई बारिश के बाद जिले में फिर गर्मी और उमस बढ़ गई। गुरुवार सुबह हल्की बूंदा बांदी हुई लेकिन गर्मी और उमस लगातार बनी हुई है।दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बुधवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

8 अगस्त से 12 अगस्त तक बारिश ने दी राहत

जुलाई माह के शुरुआती दिनों में हुई बरसात से लोगों को लगा की मौसम इसी तरह सुनहरा बना रहेगा लेकिन भीषण गर्मी ने लोगों को रुला दिया। दुबारा 8 अगस्त से 12 अगस्त तक अच्छी बरसात ने लोगों को राहत दी। चार दिनों में करीब 250 मिलीमीटर बारिश होने के साथ दिन और रात के तापमान में गिरावट हो गई थी। 10 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 14 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहा। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

15 अगस्त की उमस भरी गर्मी से जीना मुहाल

मंगलवार को 15 अगस्त के दिन सुबह से ही तीखी धूप निकलने से लोग परेशान हो उठे। उमस भरी गर्मी के बीच स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।बुधवार को भी सुबह से ही तीखी धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया। दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे। शाम तक तीखी धूप के चलते लोग परेशान रहे।


बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री

बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके परिणामस्वरूप दिन और रात का मौसम गर्म हो गया है। दिन के साथ रात में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो अभी तीन से चार दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। दिन में तीखी धूप निकलने के साथ कभी बदली छाती रहेगी। गुरुवार सुबह में हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना बना हुआ है। रोज की अपेक्षा उमस से लोगों को राहत मिली है।

Published on:
17 Aug 2023 09:31 am
Also Read
View All

अगली खबर