गोरखपुर

Gorakhpur News : अभाविप की चेतावनी के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने किया अपना कार्यक्रम स्थगित

एबीवीपी गोरक्ष प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील और एकता के दर्शन पर कार्य करने वाला छात्र संगठन है। अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देश व्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। दलगत राजनीति से परे समस्याओं के आपेक्षित समाधान हेतु परिषद द्वारा व्यापक पहल भी किया गया है।

less than 1 minute read
Jun 28, 2023
Gorakhpur News : अभाविप की चेतावनी के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने किया अपना कार्यक्रम स्थगित

GorakhpurNews :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितता सहित समूचे उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में उत्पन्न हुई शैक्षिक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का घेराव किया जाना था, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के इस चेतावनी के बाद उच्च शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने गोरखपुर जनपदीय दौरा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।

इस संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए एबीवीपी गोरक्ष प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील और एकता के दर्शन पर कार्य करने वाला छात्र संगठन है। अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देश व्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। दलगत राजनीति से परे समस्याओं के आपेक्षित समाधान हेतु परिषद द्वारा व्यापक पहल भी किया गया है।

इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितता सहित समूचे उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में उत्पन्न हुई शैक्षिक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का घेराव किया जाना था। अभाविप के इस चेतावनी के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने गोरखपुर जनपदीय दौरे के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है।

Published on:
28 Jun 2023 09:46 am
Also Read
View All

अगली खबर