शहर के सराफा कारोबारीयों पर जीएसटी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच SIB यूनिट इनकी रेकी भी कर चुकी है। टीम के सदस्य अक्षय तृतीया के समय ग्राहक बन बाजार गए और कच्ची पर्ची पर सोने की खरीदारी भी की। टीम ने रसीद के साथ इसे सुरक्षित कर लिया। चार ऐसे नाम हैं, जो लंबे समय से सोने के अवैध कारोबार से जुड़े हैं। वहीं, तीन नए नाम विभाग के सामने आए हैं।