गोरखपुर

Gorakhpur news: डेटिंग ऐप से रहे सावधान, आप के साथ भी हो सकता है यह कांड

पूछताछ में पता चला कि 21 अगस्त की रात में भी इन लोगों ने बर्थ-डे पार्टी मनाने का झांसा देकर तरकुलानी रेग्युलेटर के पास एक अन्य युवक से लूट की थी, जिसका मुकदमा दर्ज था।

2 min read
Sep 10, 2023
Gorakhpur news: मेल डेटिंग ऐप से पहले दोस्ती , फिर बर्थ डे मनाने बुलाया...इसके बाद कर दिया बड़ा कांड

Gorakhpurnews : जिले में हाईटेक सोशल मीडिया क्राइम में पुरुष हो या महिला सभी फंसते जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में मेल डेटिंग एप पर युवकों से दोस्ती कर बर्थ-डे मनाने के बहाने बुलाकर लूटने वाले गिरोह का खोराबार थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कार, लूटी गई बाइक व दो हजार रुपये बरामद किए गए हैं।पकड़े गए आरोपित देवरिया जिले के रहने वाले हैं, फिलहाल मास्टर माइंड अभी फरार है।

बर्थडे मनाने के लिए बुलाया फिर लूट लिया

SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि झंगहा के सिंहपुर मल्ल टोला के रहने वाले संजय निषाद की दोस्ती पहले इंस्टाग्राम पर देवरिया, गौरी बाजार के सिरजम खास में रहने वाले राहुल मौर्य, विवेक यादव व रितांशु से हुई थी। चैटिंग व बातचीत होने पर संजय इनसे मेल डेटिंग एप पर जुड़ गया। 7 सितंबर को संजय का जन्मदिन था। राहुल ने मैसेज करके बताया कि कुई बाजार में बर्थ-डे की पार्टी होगी, वह भी आए। शाम सात बजे बाइक से पहुंचा तो तरकुलानी रेग्युलेटर के पास कार लेकर खड़े राहुल, विवेक व रितांशु ने रोक लिया। कुछ देर बात करने के बाद पिटाई कर बाइक छीन ली। जान से मारने की धमकी देकर जेब में रखे रुपये व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

तहरीर पर सक्रिय पुलिस ने 2 को दबोचा

संजय के चाचा मुराली की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर खोराबार थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शनिवार की सुबह विवेक व रितांशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि 21 अगस्त की रात में भी इन लोगों ने बर्थ-डे पार्टी मनाने का झांसा देकर तरकुलानी रेग्युलेटर के पास एक अन्य युवक से लूट की थी, जिसका मुकदमा दर्ज था। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद हुई कार गिरोह के सरगना राहुल की है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गैंग लीडर के पकड़े जाने पर खुलेगी और लूट

पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि देवरिया जिले में भी उन लोगों ने एक वारदात की है, जिसका मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस का मानना है कि राहुल के पकड़े जाने पर कई और घटना का पर्दाफाश होगा।

Published on:
10 Sept 2023 10:41 am
Also Read
View All

अगली खबर