गोरखपुर

गोरखपुर के गगहा में जमीनी विवाद में खुल कर की गई तमंचे से फायरिंग, वीडियो वायरल

देवरिया जिले में हुई घटना के बाद भी प्रशासन और पुलिस को सबक नहीं मिला। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के अनुसार असावनपुर में भी देवरिया जैसी बड़ी घटना होने से बच गयी। प्रसारित वीडियो में एक युवक खड़ा है और कुछ युवक गाली देते हुए उसे दौड़ा रहे हैं। युवक भागकर अपने घर पहुंचा। इसी दौरान तमंचे से फायरिंग जैसी आवाज आ रही है।

2 min read
Oct 18, 2023
गोरखपुर के गगहा में जमीनी विवाद में खुल कर की गई तमंचे से फायरिंग, वीडियो वायरल

गोरखपुर : गगहा के बसावनपुर में खेत का मेड़ जोतने के विवाद में एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। घटना बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। वीडियो की जानकारी होने के बाद गगहा पुलिस ने जांच करते हुए गांव पहुंची। देर शाम सोहन त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित तारणहार यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

कुछ दिन पहले जमीन के विवाद में देवरिया जिले में हुई घटना के बाद भी प्रशासन और पुलिस को सबक नहीं मिला। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के अनुसार असावनपुर में भी देवरिया जैसी बड़ी घटना होने से बच गयी। प्रसारित वीडियो में एक युवक खड़ा है और कुछ युवक गाली देते हुए उसे दौड़ा रहे हैं। युवक भागकर अपने घर पहुंचा। इसी दौरान तमंचे से फायरिंग जैसी आवाज आ रही है। इसके बाद उस घर से दो युवती बाहर निकलती है और गाली देने वाले चहारदीवारी के पास खड़े होकर उसे ललकार रहे हैं।

दो राउंड हुई फायरिंग, आरोपी की तलाश में लगी पुलिस

उधर, देर शाम गगहा पुलिस को तहरीर देते हुए सोहन ने बताया है कि उनके गांव के तारणहार यादव का खेत भी उनके खेत के बगल में है। दोनों के खेत के बीच में एक मेड़ है। बुधवार को वह भतीजे मृत्युंजय त्रिपाठी के साथ खेत देखने गये तो आरोपित ने मेड़ जोत लिया था और उनका खेत अपने खेत में मिला लिया था। इसका उलाहना लेकर जब वह उसके घर पहुंचे तो आरोपित ने गाली देते हुए तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। थाना प्रभारी गगहा राजकुमार सिंह ने बताया कि वीडियों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

Published on:
18 Oct 2023 11:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर