20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gorakhpur News: शादी से इंकार करने पर युवती पर बांके से किया हमला, हालत गंभीर

Gorakhpur News गोरखपुर पिपराइच इलाके के वार्ड नंबर चार में शुक्रवार रात युवक ने शादी से इन्कार करने पर युवती पर बांके से हमला कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
ccrime.jpg gorakhpur news, today gorakhpur samachar, Gorakhpur News Today, Gorakhpur News in Hindi, गोरखपुर समाचार, गोरखपुर न्यूज़, gorakhpur city news, crime news

गोरखपुर के पिपराइच इलाके में देर रात एक घटना सामने आती है। जहां युवक शादी से इंकार करने पर युवती पर हमला कर देता है। युवती ने हाथ बढ़ाकर अपना बचाव किया, जिससे उसके हाथ और गले में गहरी चोट लगी है। घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देर रात हमला करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घात लगाए बैठे किशन ने शादी का प्रस्ताव रखा
पिपराइच निवासी बुनेला प्रसाद की बेटी खुशबू बगल की कुछ लड़कियों के साथ शुक्रवार की रात खेत की तरफ गई थी। इस दौरान घात लगाए बैठे किशन भारती ने खुशबू से शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद किशन ने खुशबू के गले पर बांके से जोरदार प्रहार कर दिया। युवती का शोर सुनकर गांव वाले पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने बताया
युवती के साथ में गई सहेलियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल खुशबू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक किशन भारती युवती खुशबू से एकतरफा प्यार करता है। देर रात एसपी नार्थ मनोज अवस्थी मेडिकल पहुंच गए थे।

हालांकि, गले में चोट की वजह से बयान नहीं दे पाई है। आरोपी कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा बाबू का रहने वाला बताया जा रहा है। वह युवती का रिश्तेदार है और पहले से परिचित है।