गोरखपुर

Gorakhpur news : जिला अस्पताल में पाले गए दलाल, अब डॉक्टरों के लिये ही बन रहे हैं समस्या

डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि प्रमोद सिंह हमेशा चार-पांच बाहरी लोगों को लेकर चिकित्सालय परिसर में घूमता है और मरीजों को फंसाकर दलाली करता है। उन्हें बेहतर सुविधा के देने का झांसा देकर धन उगाही भी करता है।

2 min read
Sep 08, 2023
Gorakhpur news : जिला अस्पताल में पाले गए दलाल, अब डॉक्टरों के लिये ही बन रहे हैं समस्या

Gorakhpurnews : जिला अस्पताल में पाले गए दलाल अब डॉक्टरों और वहां के कर्मचारियों के लिए ही समस्या बन रहे हैं। दलाल की मनबढ़ई का शिकार एक डॉक्टर ही हो गए। सिर पर चढ़ा यह दलाल एक दिन ऑपरेशन रूम तक पहुंच गया और डॉक्टर की कुर्सी पर जा बैठा। डॉक्टर ने जब यह देखा तो उनका दिमाग ठनका, और बैठने का कारण पूछा तो वह उनसे उलझ गया। इतना ही नहीं उस दलाल ने टेबल पर रखी फाइलों को भी तितर बितर कर दिया और धमकी भी देने लगा।अर्थों सर्जन डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने इसकी शिकायत मुख्य अधीक्षक से की और पुलिस में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने प्रमोद सिंह को नामजद करते हुए उसके चार-पांच अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर किया है।


आर्थो सर्जन ने पुलिस को दी तहरीर

जानकारी के मुताबिक, डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि प्रमोद सिंह हमेशा चार-पांच बाहरी लोगों को लेकर चिकित्सालय परिसर में घूमता है और मरीजों को फंसाकर दलाली करता है। उन्हें बेहतर सुविधा के देने का झांसा देकर धन उगाही भी करता है।सोमवार को वे अर्थों ओटी के चिकित्सक कमरे में बैठे थे, तभी वहां दलाल प्रमोद अपने साथियों के साथ आया और चिकित्सक की खाली कुर्सी पर बैठ गया। उन्होंने जब उससे काम पूछा तो बोला ऐसे ही बैठने आया हूं, डॉक्टर ने कहा कि यह ओटी परिसर है यहां अनावश्यक प्रवेश वर्जित है।

डॉक्टर की कुर्सी पर बैठने से मना करने पर दी गालियां

इतना सुनते ही प्रमोद ने डॉक्टर की टेबल पर रखे सामान को तितर-बितर कर दिया और गालियां देने लगा। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने जब विरोध किया तो वह और उसके साथी कर्मचारियों को भी गाली देने लगे और दोबारा 10-20 लोगों के साथ आने की धमकी देते हुए सभी चले गए। पुलिस ने प्रमोद सिंह व अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया है। बता दें की इस समय जिला अस्पताल के हर वार्ड , इमरजेंसी में दलालों का बोलबाला है। ये दलाल वहां वार्ड बॉय आदि बनकर घूमते हैं, और मरीजों को फांस कर उन्हे डॉक्टरों को दिखाने और अन्य सुविधाओं का झांसा देकर धनादोहन भी करते हैं।

Published on:
08 Sept 2023 06:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर