गोरखपुर

Gorakhpur News : महिला से था संबंध, बेटी पर भी बिगड़ी नियति …अब खा रहा जेल की हवा

राजघाट इलाके में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी के साथ हुई है। तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुरादाबाद के मुंडापांडेय के अजमतपुर निवासी मोहम्मद शाहरुख खान के रूप में हुई। वह अभी यहां हरैया, गीडा में किराए के कमरे में रहता है।

2 min read
Jun 26, 2023
Gorakhpur News : महिला से था संबंध, बेटी पर भी बिगड़ी नियति ...अब खा रहा जेल की हवा

GorakhpurNews : महानगर में एक महिला से दुष्कर्म और बेटी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले डेढ़ साल से महिला के साथ ही रह रहा था, लेकिन अब उसकी नियत महिला की 17 साल की बेटी पर भी बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी महिला की बेटी से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर छेड़खानी भी की। आरोप है कि उसने बेटी के साथ मारपीट भी की।

राजघाट क्षेत्र में शिकार हुईं मां और बेटी

घटना राजघाट इलाके में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी के साथ हुई है। तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुरादाबाद के मुंडापांडेय के अजमतपुर निवासी मोहम्मद शाहरुख खान के रूप में हुई। वह अभी यहां हरैया, गीडा में किराए के कमरे में रहता है।

महिला से बना संबंध, बेटी पर भी बिगड़ी नियति

पुलिस के मुताबिक, शाहरुख गोरखपुर में किराए के कमरे में रहकर फेरी पर कपड़ा बेचने का काम करता है। इस दौरान रहमतनगर में रहने वाली एक महिला से उसके संबंध हो गए। बाद में दोनों साथ हो गए तो इसकी जानकारी महिला के पति को भी हो गई। लेकिन, उसने कोई आपत्ति नहीं की। पति कूड़ाघाट में अंडे की दुकान लगाता है। इस बीच अब आरोपी शाहरुख महिला की बेटी से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की।

बेटी को अकेला पाकर करने लगा छेड़खानी

आरोप है कि पहले आरोपी शाहरूख महिला को झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। वहीं, शनिवार की शाम महिला दवा लेने गई थी। इस दौरान बेटी को अकेला पाकर आरोपी शाहरुख ने कमरा बंद कर लिया और छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर ऊपर रहने वाले किराएदार आ गए तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

Published on:
26 Jun 2023 02:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर