
बगल वाली से था शादी के पहले से प्यार, पत्नी से छुटकारा पाने के लिए किया ये कारनामा
गोरखपुर। तलाक का फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रेमिका से शादी करने वाले युवक को शाहपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित की पहली पत्नी ने दो माह पहले कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था।
शादी से पहले ही बगल वाली से था प्यार
मानस विहार कालोनी में रहने वाले अनिल कुमार की शादी 18 अप्रैल 2008 को खुशबू से हुई थी। आरोप है कि शादी के पूर्व से अनिल का प्रेम संबंध मोहल्ले की एक युवती से था। इसकी जानकारी होने पर खुशबू ने विरोध किया तो अनिल से विवाद होने लगा।
तलाक का फर्जी दस्तावेज दिखा, प्रेमिका से किया शादी
उससे छुटकारा पाने के लिए अनिल ने कूटरचित दस्तावेज की मदद से तलाक का फर्जी दस्तावेज तैयार कराया, जिसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उसने युवती से 2022 में शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर खुशबू ने विरोध किया तो मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा।पीड़ित की शिकायत पर शाहपुर थाना पुलिस ने अनिल के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर शशिभूषण राय ने बताया कि पहली पत्नी से अनिल का एक बेटा है। वह मां के साथ रहता है।
Published on:
03 Dec 2023 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
