गोरखपुर में एक प्रेमी जोड़ा 4 साल से लिव इन में पति ,पत्नी की तरह रह रहा था, मगर इसी बीच प्रेमी युवक के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी। युवक भी प्रेमिका को काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कह अपने घर चला गया। वहां उसका हल्दी कार्यक्रम भी हो चुका और आज शादी थी। इसी बीच प्रेमिका ने पुलिस को जानकारी देकर उसे गिरफ्तार करवा दिया।