जैसे ही उन्होंने बर्तन निकाला तभी उसमें फन निकाले सांप दिखा। सांप देखते ही रसोइया बदहवास होकर बाहर भागी और शोर मचाने लगी। शोर सुन प्रिंसिपल, शिक्षक सहित आसपास के लोग भी जुट गए। शिक्षकों ने ग्रामीणों की मदद से सपेरे को बुलाया।
Gorakhpurnews : जिले में हैरान करने वाली घटना में एक स्कूल में मिड डे मील बनाने के दौरान बर्तन से ही सांप निकल गया। सांप निकलने का हल्ला होते ही भगदड़ मच गई। किसी तरह गांव वालों ने संपेरे को बुला कर सांप को पकड़वाया। इसके बाद ही स्कूल में लोगों ने राहत की सांस ली।
बर्तन धोने के दौरान भगोने में बैठा मिला सांप
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे विद्यालय परिसर में बच्चे खेल रहे थे। रसोईया मालती देवी भोजन बनाने के लिए बर्तन धोने रसोई घर में गईं। जैसे ही उन्होंने बर्तन निकाला तभी उसमें फन निकाले सांप दिखा। सांप देखते ही रसोइया बदहवास होकर बाहर भागी और शोर मचाने लगी। शोर सुन प्रिंसिपल, शिक्षक सहित आसपास के लोग भी जुट गए। शिक्षकों ने ग्रामीणों की मदद से सपेरे को बुलाया।सपेरे ने किसी तरह से सांप को पकड़ा। इस दौरान स्कूल परिसर में अफरा तफरी मची रही। संयोग ठीक था की कोई अप्रिय घटना नही हुई।