29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur News: गोरखपुर से कानपुर, प्रयागराज, पटना के लिए जल्द चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस

Gorakhpur News गोरखपुर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय से अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए यूपी और उत्तराखंड के पांच रूट तय कर प्रस्ताव भेजा गया है।

2 min read
Google source verification
vande_bharat.jpg

गोरखपुर NER के पांच रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलेगी। 23 मई को हुई इंडियन रेलवे टाइम टेबल कांफ्रेस (आईआरटीटीसी) की बैठक के बाद रेलवे बोर्ड ने पत्र भेजकर एनईआर प्रशासन से प्रस्ताव मांगा था।

IRTTC की बैठक में हुई चर्चा
पूर्वोत्तर रेलवे अति व्यस्त जोन है पर संयोग ही रहा की अभी तक एक भी वंदेभारत इसके हिस्से नहीं आई है। नई दिल्ली से वाराणसी के लिए वंदे भारत चलती है लेकिन वह ट्रेन NR की है। बताया जा रहा है कि IRTTC की बैठक में NER में भी वंदे भारत चलाने की चर्चा हुई।

इसके बाद बोर्ड ने एनईआर मुख्यालय से पांच रूटों पर वंदे भारत ट्रेन सेवा और छोटी दूरी वाले पांच रूटों पर वंदे मेट्रो सेवा शुरू करने का प्रस्ताव मांगा। एनईआर की ओर से वंदे भारत ट्रेन के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।इतना ही नहीं पांच छोटी दूरी वाले रूटों पर वंदे मेट्रो चलाने की भी तैयारी है

NER के इन रूटों पर चलाने की है तैयारी
गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर, गोरखपुर-प्रयागराज, लखनऊ-पटना वाया गोरखपुर, काठगोदाम-आनंद विहार, टनकपुर-देहरादून रूट

समय सारिणी को लेकर जून में होगी बैठक
पूर्वोत्तर रेलवे के पांच रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। सिकंदराबाद में आगामी जून में होने वाली आईआरटीटीसी की बैठक के पहले सभी जोन को अलग-अलग रूटों पर प्रस्तवित वंदे भारत ट्रेनों की समय सारिणी भेजनी है। सभी जोन से समय सारिणी मिल जाने के बाद आईआरटीटीसी में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

वंदे मेट्रो के लिए रूट तय करने में जुटे वंदे भारत की टाइमिंग के साथ ही एनईआर के अफसर वंदे मेट्रो के लिए रूट तय करने में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे रूट चयनित किए जा सकते हैं, जहां कम दूरी की इंटरसिटी चल रही है।

इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास, 16 एसी चेयरकार
वंदे भारत ट्रेन में 16 वातानुकूलित चेयर कार कोच लगते हैं। यह दो श्रेणी के कोच होते हैं। इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास। एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर दी गई है जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती है। वंदे भारत एक्स. के दरवाजे मेट्रो की तरह आटोमेटिक खुलते और बंद होते हैं। कोच में सीसीटीवी लगे होते हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस में इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने के लिए ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा मिलती है। यात्री मोबाइल फोन या टैबलेट पर काम के लिए इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।

Story Loader