28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो फोन पर अश्लील बातें करता था, गालियां देता था …पोल खुली तो पुलिस के उड़े होश

गोरखपुर में पिछले कई महीनों से अलग-अलग नंबरों से युवती के मोबाइल पर कॉल आ रही थीं, जिनमें पहले अश्लील बातें की जातीं और फिर गालियां दी जाती थीं। कॉल करने वाला कभी भी अपना नाम या पहचान नहीं बताता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 10 Nov 2024, 3:58 PM IST

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला आया है, यहां एक युवती के मोबाइल पर कई महीनों से कॉल कर युवक अश्लील बातें करके परेशान कर रहा था। जिससे लड़की काफी परेशान रहती थी।इससे परेशान होकर लड़की ने अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।शिकायत के बाद जब पुलिस ने सीडीआर और सर्विलांस की मदद से जांच की तो पता चला कि पिछले 2 सालों से लड़की को परेशान करने वाला कोई लड़का नहीं बल्कि खुद उसकी सहेली है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपनी दोस्त को परेशान करने में मजा आता था।

यह भी पढ़ें: वाराणसी के एक गांव में 40 लड़कियां हुई गर्भवती, परिजनों में मचा हड़कंप

युवती के मोबाइल पर महीनों से आ रहे थे अश्लील कॉल

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस से शिकायत किया कि पिछले कई महीनों से अलग-अलग फोन मोबाइल नंबर से फोन करके एक शख्स उसे परेशान करता है।फोन पर वह उसके साथ अश्लील बात करता है तथा मना करने पर गंदी-गंदी गालियां देने लगता है। लड़की ने आरोप लगाया कि मेरे परिचित लोगों को भी वह फोन करता है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में धान की फसल काटने के विवाद में लहराई पिस्टल…इलाके में दहशत

पुलिस की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

युवती ने बताया कि वह इस घटना से काफी परेशान हो गई है। पीड़िता द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की।बताया जा रहा है कि जिन नंबरों से फोन किया जा रहा था उन नंबरों की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि वह नंबर किसी लड़के के नहीं बल्कि लड़की के हैं। उसके बाद पुलिस उसे लड़की तक पहुंची तो पता चला कि पकड़ी गई लड़की पीड़िता की सहेली है।

आरोपी लड़की बोली…मजा आता था

पुलिस द्वारा जब उसे इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पुरुष के आवाज में आसानी से बात कर लेती है। उसने यह भी कहा की सहेली को फोन करके परेशान करने में उसे काफी मजा आ रहा था जिसके चलते वह उसे फोन करती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया। गांव में यह पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग