26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के इस बड़े कांग्रेसी को योगी सेना ने यूपी में न आने की दी धमकी, रखी यह शर्त

प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाल अंतिम संस्कार किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 17 Nov 2018, 4:12 PM IST

hindu yuva vahini

देश के इस बड़े कांग्रेसी को योगी सेना ने यूपी में न आने की दी धमकी, रखी यह शर्त

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में हिंदू युवा वाहिनी ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गोरखपुर में हियुवा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। हियुवा ने सुरजेवाला की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर चेताया कि सुरेजवाला उत्तर प्रदेश में आने की कोशिश भी नहीं करेंगे नहीं तो हियुवा के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा।
हियुवा संरक्षक व यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी के विरोध में शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी गोरखपुर महानगर इकाई के कार्यकर्ता नगर निगम पर एकत्र हुए। कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर शवयात्रा निकाली। कचहरी चौराहा पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने पुतले का दहन किया और यूपी में सुरेजवाला को न आने की हिदायत दी।

महानगर महामंत्री आशीष गुप्ता ने कहा कि सुरजेवाला मानसिक दिवालिया हो गए हैं। करोड़ों हिंदूओं की आस्था के साथ वह टिप्पणी कर रहे हैं। चेताया कि अगर सुरजेवाला सार्वजनिक माफी नहीं मांगते तो हियुवा उनको यूपी में घुसने नहीं देगी।
महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगनू ने कहा कि अगर अब भी कांग्रेसी नेता नहीं सुधरे तो अब अंजाम बुरा होगा।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व संजय शिलांकुर ने किया। संचालन संदीप शर्मा ने किया।
इस दौरान ऋषि मोहन वर्मा, दुर्गेश बजाज, राजेश सोनकर, संदीप शर्मा, अश्विनी सिंह, जयचंद, मंजीत विश्वकर्मा, अंगद कुशवाहा, विनोद सिंह, हिमांशु गुप्ता, संतोश वर्मा, दीपू, अजय गुप्ता, अमित पोद्दार, प्रेम गुप्ता, शिवम पटवा, दीपक अग्रहरि, विवेक, राजन आदि मौजूद रहे।