12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होमगार्ड मनाएंगे काली दीपावाली, सीएम आवास पर जलाएंगे दीया, करेंगे विरोध

हजारों होमगार्ड्स को रेगुलर ड्यूटी से हटाए जाने के बाद रोजी रोटी की लड़ाई लड़ने को बाध्य हुए जवान

less than 1 minute read
Google source verification
,

होमगार्ड मनाएंगे काली दीपावाली, सीएम आवास पर जलाएंगे दीया, करेंगे विरोध,VIDEO

नौकरी से निकाले जाने की सूचना से होमगार्डाें में खलबली है। हालांकि, सरकार ने किसी भी होमगार्ड्स (Homeguards) को नौकरी से निकाले जाने से इनकार किया है लेकिन हजारों होमगार्ड्स को रेगुलर ड्यूटी से हटाने के बाद होमगार्ड सरकार के आश्वासनों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के शहर (CM City) में जुटे होमगार्ड्स (Homeguards)ने ऐलान कर दिया कि वह आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। सरकार होमगार्ड्स को वापस ड्यूटी पर लगाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में होमगार्ड्स काली दीपावली मनाएंगे। मुख्यमंत्री के शहर के होमगार्ड मुख्यमंत्री आवास पर जाकर दीया जलाएंगे और काली दीपावली मनाएंगे।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड एसोसिएशन के बैनर तले होमगार्ड शहर के रानीलक्ष्मीबाई पार्क में जुटे। यहां होमगार्ड्स ने ड्यूटी पर से हटाए जाने और उस स्थिति में रोजी-रोटी पर आई संकट पर विचार किया। होमगार्ड्स का कहना था कि सरकार नौकरियां देने का ढ़िढोरा पीट रही है और हजारों लोगों की रोजी रोटी छीनने में लगी हुई है।


बैठक में होमगार्ड्स ने सर्वसम्मति से तय किया कि वे लोग सरकार के निर्णय के विरोध में काली दीपावली मनाएंगे। इस क्रम में गोरखपुर के होमगार्ड मुख्यमंत्री के गोरखपुर आवास पर पहुंचकर दीया भी जलाएंगे।
होमगार्ड्स का आरोप था कि सरकार के इशारे पर 41500 होमगार्ड्स की ड्यूटी काट दी गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले होमगार्ड्स को विभाग से अलग थलग कर दिया गया है। पूर्व राज्यपाल रामनाईक के आदेश तक का पालन इस सरकार ने नहीं किया।
होमगार्ड संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दत्त शुक्ला ने कहा कि अगर सरकार उन लोगों की मांगों को नहीं मानती है तो वे लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग