
मंदिर में प्रेम विवाह करने के बाद पति ने पत्नी को भेजा मायके, साल भर बाद युवती ने इस बात की लिखाई तहरीर
गोरखपुर. जिले में एक युवक ने युवती से प्रेम संबंध बनाकर उससे मंदिर में शादी करने के बाद उसे छोड़ दिया। यह मामला गोरखपुर जिले के पीपीगंज का है। पीपीगंज थाने में एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम तिघरा निवासी महेश गुप्ता करीब दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती के घर वालों द्वारा दबाव बनाने पर महेश ने कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में 10 फरवरी, 2020 को शादी की और उसके बाद हनीमून पर ले गया। हनीमून से आने के बाद लड़की को उसके मायके भेज दिया।
प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर
आरोप है कि एक माह बाद 13 मार्च, 2020 को युवती को युवक ने लखनऊ बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवक ने उसे यह आश्वासन भी दिया कि वह जल्द ही धूमधाम से उससे शादी करेगा। जिसके बाद शादी न करने की वजह से युवती और उसके परिजन महेश पर दबाव बनाने लगे। महेश यही कहता रहा कि उसके परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे हैं। घर वालों को मनाकर जल्द ही वह धूमधाम से शादी करेगा। कुछ समय बाद युवती ने महेश से उसे घर ले जाने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती और उसके परिजन महेश के घर पहुंच गए। यहां उन्हें पता चला कि महेश की शादी किसी अन्य लड़की के साथ तय हो रही है। इसके बाद युवती ने पीपीगंज थाने में महेश के खिलाफ तहरीर दी। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
Published on:
21 Feb 2021 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
