
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गीडा में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के गोरखपुर केंद्र के लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने इस दौरान कहा कि कुछ लोग ईरान-इजराइल युद्ध के बीच गैस सिलेंडर और पेट्रोल पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए आमजन को सतर्क रहना चाहिए और जरूरत होने पर ही पेट्रोल-डीजल खरीदना चाहिए। सीएम ने कहा कि युद्ध लंबा खिंचता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा, ऐसे में हमें मानसिक रूप से तैयार रहना होगा और अफवाहों से दूर रहना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल या रसोई गैस की खरीद से बचना चाहिए। पहले एक सिलिंडर महीना भर चलता था, लेकिन अब लोग कुछ ही दिनों में नया सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने होम डिलीवरी की सुविधा अपनाने की भी सलाह दी। प्रदेश में तेल कंपनियों के कॉर्डिनेटर संजय भंडारी ने बताया कि तेल कंपनियों के पास 22 दिन का स्टॉक है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें। घबराकर ज्यादा तेल खरीदने या जमा करने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आईटी पार्क स्टार्टअप्स के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म साबित होगा, जहां युवाओं को जगह, बिजली और बुनियादी सुविधाओं की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में अपार प्रतिभा है और जब इसे तकनीक से जोड़ा जाता है तो यह तेजी से आगे बढ़ती है। 2014 के बाद देश में हर क्षेत्र में बदलाव आया है और अब युवाओं को अपने स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है।
Updated on:
26 Mar 2026 11:07 pm
Published on:
26 Mar 2026 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
