
फोटो सोर्स- पत्रिका
Gorakhpur Truck Dumper Collision: गोरखपुर में ट्रक और डंपर में टक्कर के बाद आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन धू-धूकर जलने लगा। ट्रक का चालक और खलासी आग के बीच से निकल कर भाग गए और उनकी जान बच गई। इस दौरान वे दोनों आग में झुलस गए। इस हादसे में डंपर चालक और क्लीनर को भागने का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक दोनों गाड़ी जलकर स्वाहा हो गई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि चार फायर यूनिट की मदद से आग पर काबू पाया गया है। मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशीनगर-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया जब गुरुवार की सुबह ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते-देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गई और आग की लपटें ऊंची उठने लगीं दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। टक्कर के बाद ट्रक का चालक और क्लीनर खुद को बचाने में सफल रहा। लेकिन तब तक वे झुलस चुके थे।
कुशीनगर-लखनऊ हाईवे पर हुए हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए, जिनकी पहचान सत्येंद्र पुत्र राम कमल निवासी धमोरा बस्ती और क्लीनर शिव निवासी फतेहपुर के रूप में हुई। हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे डंपर ने और ट्रक में टक्कर हुई है। आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों में आग लग गई, जिससे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। दोनों का कंकाल बरामद हुआ है।
आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की चार यूनिट लगाई गई थी।
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में मक्के की खेप लेकर कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन से लखनऊ की ओर जा रहा था। उसी समय गलत दिशा से आ रहे डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। डंपर में डस्ट लगा हुआ था। टक्कर होने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क पर ही पलट गया और आग लगी। आग इतनी बिखराव थी कि डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
डंपर चालक सत्येंद्र और क्लीनर शिव को बचाने का मौका ही नहीं मिल पाया। हादसे के समय डंबर के केबिन में तेजी से आग फैल गई और देखते-देखते दोनों जिंदा जल गए। वहीं, ट्रक का चालक और खलासी आज में झुलस गए, लेकिन उन्होंने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फायर ब्रिगेश्रड के अधिकारी ने बताया कि फायर यूनिट की टीम ने आग पर काबू पाया। मौके से दो व्यक्तियों को सुरक्षित बता दिया गया। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर हुई है।
Updated on:
28 May 2026 07:09 pm
Published on:
28 May 2026 07:09 pm
