
गोरखपुर में ड्रग तस्कर गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)
STF Arrest Drug Smuggler: यूपी एसटीएफ की टीम ने पाल से सटे सीमाई जिलों में अवैध चरस की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रामचंद्र निवासी संभल जिले के सराय थाना हयातनगर के अंतर्गत मुजाहिदपुर गांव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 किलो चरस बरामद हुए है। पकड़े गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। सूत्रों के मुताबिक STF की टीम को भारत- नेपाल बॉर्डर से सटे यूपी के कई जिलों में एक गिरोह के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की खेप भेजने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर STF ने तलाश शुरू की और इसी दौरान पता चला कि गिरोह का एक सदस्य चरस की खेप लेकर नेपाल से रक्सौल, पूर्वी चम्पारण बिहार और गोरखपुर होते हुए कानपुर जाने वाला है। STF की एक टीम ने थाना बेलीपार अंतर्गत गोरखपुर- वाराणसी NH 24 पर महोब बंधा मोड़ के पास से उसे पकड़ लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
STF अधिकारियों के मुताबिक, टीम को पिछले कुछ दिनों से विभिन्न माध्यमों से लगातार यह सूचना मिल रही कि इंडो- नेपाल के बॉर्डर एरिया में अवैध चरस की तस्करी करने वाला एक एक गैंग सक्रीय है। इस गिरोह के सदस्य के कई जिलों में भारी मात्रा में चरस की खेप कैरियरों के माध्यम से सप्लाई करते हैं। इस सूचना के बाद UP STF की टीम जांच में लग गई।
गुरुवार को उन्हें यह सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य चरस की एक खेप लेकर नेपाल रक्सौल, पूर्वी चम्पारण बिहार और गोरखपुर होते हुए कानपुर जाने वाला है। सूचना मिलते ही STF की टीम तत्काल एक्टिव हुई और गाड़ियों की औचक चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। उसके पास चरस पाए जाने पर टीम ने तुरंत पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी के पास से एक आधार कार्ड, एक मोबाइल, 1090 रुपए और 4 किलो चरस बरामद किया गया। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतों के हिसाब से लगभग 20 लाख रुपए है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बेलीपार, एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर लिया गया है, आगे का कारवाई जारी है।
Published on:
29 May 2026 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
