
Pc-video grab
Lucknow builder murder case: लखनऊ में सरेराह प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पूर्वांचल के कई जिलों में पुलिस ने डेरा डाला हुआ है। पुलिस को आशंका है हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शूटर पूर्वांचल के ही रहने वाले हैं। इसके बाद वाराणसी समेत कई जिलों में पुलिस पहुंची हुई है। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी कुछ जानकारियां हाथ लगी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की कुल 10 टीमें पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में पहुंची हुई है और मामले में स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
लखनऊ में बुधवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हुई हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस को लीड मिली है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शूटर पूर्वांचल के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की कुल 10 टीमें वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ समेत विभिन्न जिलों में डेरा डाले हुए है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस मामले में किसी गैंग का हाथ हो सकता है, जिसके बाद पूर्वांचल के संगठित गिरोह पर भी पुलिस की निगरानी है।
सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ की क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी के माध्यम से कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं और बदमाशों के आने का मार्ग और जाने का मार्ग भी चिन्हित कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में प्रॉपर्टी विवाद और पैसों की लेनदेन के साथ ही कई एंगल को लेकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ शूटरों की सूची तैयार कर ली है। वहीं, जेल में बंद बदमाशों से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।
बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर संदीप की हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश रायबरेली रोड होते हुए भाग निकले थे। वहीं, पुलिस ने किसान पथ, पीजीआई और रायबरेली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। हालांकि, जिन आरोपियों ने संदीप को गोली मारी थी, उन्होंने अपना मूह गमछे से बांधा हुआ था। इस कारण उनकी पहचान करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और पुलिस को आशंका है कि पूर्वांचल के ही रहने वाले शूटर ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
गौरतलाब है कि जौनपुर के सिकरारा टिकारी के रहने वाले संदीप की बुधवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि वह कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास स्थित अपने ऑफिस में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए नकाबपोश बदमाश ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। वहीं, संदीप की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव में भी लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संदीप लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी में रहते थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया करते थे।
Published on:
29 May 2026 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
