25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में मनबढ़ों का तांडव…खुन्नस में फूंक दिए बोलेरो, वृद्ध ने भाग कर बचाई जान

गोरखपुर में मनबढ़ युवकों को समझाना इतना भारी पड़ गया कि वे पीड़ित की बोलेरो गाड़ी ही फूंक दिए। बरामदे में सोई उनकी मां किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाईं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 15 Dec 2024, 10:55 AM IST

शनिवार की रात में गोरखपुर के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के खैराबाद के डूडी निवासी लालजी निषाद के दरवाजे पर खड़ी उनकी बोलेरो को मनबढ़ों ने फूंक दी।संयोग अच्छा था कि लालजी रात में वहां पर नहीं थे। उनकी वृद्ध मां सोई थी। मनबढ़ों को देख कर उन्होंने टोका तो उन्हें भी जिंदा जलाने के लिए दौड़ा लिया। वह भागकर खेत में छिप गई। इसके बाद मनबढ़ फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: MMMUT में बड़ा फ्रॉड, एडमिशन का झांसा देकर छात्र से क्लर्क ने ऐंठे 2.70 लाख

खुन्नस में मनबढ़ों ने फूंकी बोलेरो गाड़ी

पीड़ित लालजी निषाद का कहना है कि गांव में कुछ मनबढ़ युवकों का एक गैंग है। वह अक्सर बदमाशी और मारपीट करते रहते हैं। उन्हें ऐसा न करने से बार बार समझाया भी गया। उसी समझाने के खुन्नस निकालने में उनकी गाड़ी को फूंक दी गई। उनका कहना है कि वह संयोग से घोठ पर नहीं गए थे नहीं तो उनकी हत्या भी कर सकते थे। उन्होंने गांव के कुछ मनबढ़ों को चिन्हित करके उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरामदे में खड़ी थी बोलेरो, कारवाई की मांग

लालजी निषाद के घर से दो सौ मीटर दूर नहर के पार घोठ है।घोठ के बरामदे में उनकी बोलोरो गाड़ी खड़ी थी। रात लगभग 10.30 बजे मनबढ़ों ने बोलेरो में आग लग दिया। जिससे बोलोरो गाड़ी संख्या यूपी 55 एल 2101पूरी तरह जल गया। गाड़ी मालिक लालजी ने थाने में तहरीर देकर आगजनी करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।