25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा की बड़ी जीत, योगी के गढ़ में सपा को यहां मिली करारी शिकस्त

समाजवादी पार्टी से बीजेपी ने एक और कुर्सी छीन ली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 15 Sep 2018, 5:31 PM IST

BJP pramukh

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा की बड़ी जीत, योगी के गढ़ में सपा को यहां मिली करारी शिकस्त

समाजवादी पार्टी से बीजेपी ने एक और प्रमुख पद की कुर्सी छीन ली है। खजनी ब्लाॅक प्रमुख पद पर सपा के कपिलमुनि यादव को हराकर विकास सिंह नए प्रमुख बन गए हैं।
विकास सिंह ने कपिलमुनि यादव को काफी अंतर से हराया है। कुल 97 बीडीसी वाले इस ब्लाॅक में नवनिर्वाचित प्रमुख विकास सिंह को 66 मत मिले हैं।
बता दें कि पंचायत चुनाव के दौरान हुए प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी के राजमन यादव निर्विरोध प्रमुख चुने गए थे। करीब दो साल बाद बीजेपी की सरकार बनते ही राजमन यादव के खिलाफ बीडीसी एकजुट होने लगे। लोकसभा उपचुनाव के बाद खजनी प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। मई माह में अविश्वास पर चर्चा के दौरान 66 बीडीसी ने खिलाफ में वोट किया और समाजवादी पार्टी के प्रमुख राजमन यादव की कुर्सी चली गई।
सितंबर माह में ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हुआ। खजनी ब्लाॅक में दो प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा के विकास सिंह और समाजवादी पार्टी से कपिलमुनि यादव। शनिवार को इस सीट के लिए मतदान हुआ। दोपहर बाद परिणाम आया जिसमें भाजपा के विकास सिंह निर्वाचित हुए।

इन सीटों पर कुछ माह पहले ही बीजेपी ने कर लिया था कब्जा

भाजपा ने उपचुनाव के बाद गोरखपुर में ब्लाॅक प्रमुख की तीन सीटों पर अपना कब्जा पहले ही जमा लिया था। कैंपियरगंज में पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने अपने खास को प्रमुख पद पर आसीन करा लिया। यहां से सपा के रामेंद्र नाथ यादव ब्लॉक प्रमुख थे। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ और नए सिरे से चुनाव कराया गया था। भाजपा ने निर्मला जायसवाल तो सपा ने विक्रम यादव को चुनाव मैदान में उतारा था। ब्लॉक में 137 बीडीसी में से 125 ने मताधिकार का प्रयोग किया था जिसमें भाजपा को 104 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी विक्रम को 17 वोट मिले थे।
इसी तरह पिपराइच ब्लॉक प्रमुख पद पर भी बीजेपी ने कब्जा जमा लिया था। भाजपा की रिंकू देवी ने जीत हासिल की थी। रिंकू को 54 वोट मिले थे। सपा की सोनिया को 35 ही वोट मिले थे। यहां की ब्लॉक प्रमुख रहीं मंजू पासवान के खिलाफ अविश्वास लाया गया था। इसके बाद चुनाव हुआ।
तीसरी सीट बीजेपी ने सपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. मोहसिन खान के भाई की पत्नी तस्लीम फातिमा को पद से हटा कर कब्जा किया था। यहां से भाजपा समर्थित दुर्गावती देवी ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया था।