गोरखपुर

गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र में बार,बार क्यों पड़ रहा है NIA का रेड… कब, कहां पहुंच आए NIA… लोगों की उड़ी है नींद

गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह करीब छह बजे एनआइए की टीम दिल्ली में दर्ज संवेदनशील मामले की जांच के सिलसिले में खजनी थानाक्षेत्र के पन्नेलाल यादव के घर पहुंची। टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी थी जिसने घर के मुख्य गेट पर लगा दिया और किसी को अंदर जाने नहीं दिया।

3 min read
Jun 02, 2025

गोरखपुर का खजनी थानाक्षेत्र इन दिनों लगातार NIA की छापेमारी का केंद्र बन गया है। कुछ दिनों पहले हीं इस थानाक्षेत्र के सतुआभार गांव में NIA ने रेड डाला था, दुबारा शनिवार को पुनः इसी थानाक्षेत्र के रावतदाढ़ी गांव में टेरर फंडिंग के जुड़े मामले में NIA की रेड पड़ी।

गिरफ्तार CRPF जवान के खाते में खजनी के पन्नेलाल के खाते से भेजी गई रकम

पहलगाम नरसंहार के बाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार CRPF जवान के खाते की जांच की गई तो NIA को चौंकाने वाली जानकारी मिली, एजेंसियों को पता चला कि उसके और उसकी पत्नी के बैंक खाते में तय समय पर अलग-अलग खातों से रकम भेजी गई है। किसी को शक न हो इसके लिए छोटी-छोटी रकम खाते में ट्रांसफर की गई थी। गोरखपुर के पन्नेलाल यादव का परिवार भी 15 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर करने के मामले में जांच के घेरे में फंसा है। यह रकम गुजरात की अनीता सिंह नामक एक महिला के खाते में भेजने की बात कही गई है। हालांकि एनआईए टीम ने गिरफ्तार CRPF जवान से महिला के रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। यह रकम पन्नेलाल के बेटे अमन और बेटी के खाते से चार जनवरी को ट्रांसफर किया गया था।

NIA ने पन्नेलाल के परिवार से की लंबी पूछताछ

बताया जा रहा है कि इनके खाते में पन्नेलाल ने बैंकाक से पैसा भेजा था। लिहाजा एजेंसियों को यहां हवाला से पैसा पहुंचाने की आशंका है। यही वजह है कि टीम पहले पन्नेलाल की तलाश में आई जब वह नहीं मिला तब उसके बेटा और बेटी से घंटों पूछताछ की और उनसे यह जानने का प्रयास किया कि उन्होंने महिला के खाते में किसके कहने पर पैसा भेजा था।

पन्नेलाल के बेटे और बेटी के खाते से पैसे हुए ट्रांसफर

अमन ने दस हजार तो वहीं उसकी बहन के खाते से पांच हजार रुपये ट्रांसफर किया गया था। अमन का कहना था कि वह एक दुकान पर गया था तभी वहां एक व्यक्ति आया और देखने से काफी जरूरतमंद लग रहा था उसने कहा कि एक खाते में अर्जेंट पैसा भेजना है अगर आप भेज देते तो मैं आपको नगद दे देता। यह देखते हुए मैंने दस हजार अपने तो पांच हजार अपनी बहन के खाते से ट्रांसफर किया था।

चार जून को पन्नेलाल के बेटे को NIA ने बुलाया दिल्ली

फिलहाल एनआईए ने इस बहाने पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण अमन को चार जून को एनआईए ने पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। एजेंसियां पूरे नेटवर्क को समझने में जुटी है। अभी तक यही समझ में आ रहा है कि पन्नेलाल को बैंकाक में पैसा मिला और उसके बेटे ने यह पैसा उस खाते में भेजा है।

खजनी थानाक्षेत्र में दूसरी बार पहुंची NIA टीम

बता दें कि खजनी थानाक्षेत्र में इन दिनों लगातार NIA की छापेमारी से हड़कंप मचा है। अभी कुछ दिनों पहले ही खजनी थानाक्षेत्र के सतुआभार में मानव तस्करी के मामले में NIA की छापेमारी हुई थी। टीम ने गांव के अभयानंद दुबे के परिवार से घंटों पूछताछ करने के बाद कुछ दस्तावेज लेकर लौट गई थी। अभयानंद पर गलत तरीके से मजदूरों को विदेश भेजने का आरोप है। वर्तमान में वह तब कंबोडिया जेल में बंद बताया जा रहा था।

मानव तस्करी के संबंध में हुई थी NIA की छापेमारी

सतुआभार गांव में भी NIA टीम एक दम तड़के ही पहुंची थी। यहां थानेदार को साथ लेकर पहले तहसील परिसर में पहुंची। वहां से टीम सुबह छह बजे सतुआभार गांव में पुरुषोतम दुबे के घर पर पहुंची। पुरुषोत्तम के पुत्र अभयानंद के बारे में जानकारी जुटाने के साथ परिवार के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सभी सदस्यों का फोटो खींचने के बाद आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज का सत्यापन कराया। NIA की लगातार छापेमारी से लोगों में हड़कंप मचा है।

Published on:
02 Jun 2025 11:05 am
Also Read
View All

अगली खबर