मनबढ़ों ने की हद पार, डीएम ऑफिस के पास से असलहा दिखा बुजुर्ग को उठाया

गवाही देने से रोकने खातिर डीएम-एसएसपी दफ्तर के पास से बुजुर्ग को असलहे के बल पर उठाया

less than 1 minute read
Aug 31, 2016
Land Dispute
गोरखपुर. लगता है पुलिस का इकबाल घटता जा रहा। मनबढ़ई की हद पार करते हुए कुछ लोगों ने सरेआम डीएम और एसएसपी दफ्तर के पास से असलहा के बल पर एक बुजुर्ग को उठा लिया। हालांकि, दबाव बढ़ता देख मनबढों ने बुजुर्ग को छोड़ दिया। मामला ज़मीन संबंधी बताया जा रहा है, जिसकी पंचायत बाद में कैंट थाने में हुई।



नौगढ़ के रहने वाले रामसमुझ गुप्ता मंगलवार दोपहर 12 बजे गांव के परशुराम बेलदार को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। एसडीएम कोर्ट में चल रहे मुकदमे में उनकी गवाही होनी थी। इसी दौरान नौसढ़ के ही दो लोग वहां पहुंच गए। दोनों में रामसमुझ के जमीनी कब्जे को लेकर विवाद है। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। वे गवाही देने आए परशुराम को जबरन साथ ले जाने लगे। बताया जा रहा दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो रिवाल्वर तान दी।



इसके बाद परशुराम को जबरन बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए। उधर, वकील पर रिवाल्वर तानने की जानकारी हुई तो काफी संख्या में वकील जुट गए। वहीं पास में आरोपी की लगी स्कार्पियो घेर लिया। गाड़ी पर सपा का झंडा लगा था। पुलिस ने स्कार्पियो को सीज कर कब्जे में ले लिया। मामला बिगड़ने के बाद आरोपियों ने परशुराम को छोड़ दिया। कैंट पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले आई। रामसमुझ ने कैंट पुलिस को तहरीर दी है।
Published on:
31 Aug 2016 07:06 am
Also Read
View All

अगली खबर