21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह माह पहले हुई थी लेखपाल की शादी, पांच दिन बाद मिला इस हाल में…

गोरखनाथ क्षेत्र का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
Girl murder in azamgarh

आजमगढ़ में हत्या

सिद्धार्थनगर में तैनात एक लेखपाल की लाश गोरखपुर में मिली है। शहर के गोरखनाथ क्षेत्र में एक मैरेज हाॅल के पीछे हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद हुई। परिवारीजन ने पांच दिन पहले गुमशुदगी की रपट दर्ज करायी थी।
लेखपाल दुर्गेश अस्थाना शाहपुर क्षेत्र के राप्तीनगर फेज वन में रहते थे। उनकी तैनाती सिद्धार्थनगर जिले में थी। नौ नवम्बर को वह शाम साढ़े सात बजे घर लौटे थे। घर लौटने के कुछ ही देर बाद वह किसी काम की बात कहकर गोरखनाथ के लिए निकल गए। देर रात तक वह नहीं लौटे तो परिवारीजन को चिंता हुई। मोबाइल पर काॅल किया तो स्वीच आॅफ था। जब वह काम पर नहीं लौटे और परिवारीजन ने सिद्धार्थनगर प्रशासन को इस बाबत अवगत कराया तो वहां के डीएम ने गोरखपुर डीएम से बात की। डीएम के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने गुमशुदगी की रपट दर्ज की।
बुधवार को गोरखनाथ क्षेत्र के जश्न मैरेज हाउस के पास लेखपाल की लाश मिली। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लेखपाल की शादी अभी छह माह पहले ही हुई थी। वह सिद्धार्थनगर के नौगढ़ तहसील में तैनात थे। दो साल पहले ही अस्थाना को नौकरी मिली थी।
हत्या की वजह को पुलिस अभी तलाश रही है।