24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भू-माफियाओं पर नरमी बर्दास्त नहीं : सीएम योगी

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर बार की तरह प्रातः गुरुओं की पूजा के बाद गौवंश के साथ समय बिताए। इसके बाद जनता दर्शन में शामिल हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 25 Nov 2024, 9:46 AM IST

दो दिनों के गोरखपुर प्रवास पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में अफसरों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि जमीन कब्जा करने वाले भू-माफियाओं को भू-माफिया की सूची में डालें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजें।

पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय मिले

सीएम ने जनता दर्शन में आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द से जल्द उसे दूर कराने का आश्वासन दिया। सीएम ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति की समस्या के समाधान में देरी नही होनी चाहिए। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का समाधान करें।

हर समस्या का होगा निस्तारण

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को सौंपा। सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का निस्तारण अवश्य कराया जाएगा।