
गोरखपुर में रायगंज का रहने वाला युवक 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा को अपने साथ घर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की। जिसमें छात्रा के कपड़े भी फट गए।
शादी कहीं और की तो मंडप में आग लगा दूंगा
प्रेमी छात्रा से शादी के लिए दबाव बनाने लगा। धमकी देते हुए प्रेमी ने छात्रा से कहा, 'अगर तुम्हारी शादी कहीं और हुई तो मंडप में आग लगा दूंगा। उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से छूटकर बाहर निकली। लोगों की भीड़ लग गई और फिर वह उससे बचकर घर पहुंची। घटना राजघाट इलाके की है। घर पहुंचकर छात्रा ने अपने परिवार वालों को आपबीती बताई। फिर परिवार के लोगों के साथ छात्रा ने पुलिस से शिकायत की।
राजघाट थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया
शिकायत पर राजघाट पुलिस ने रायगंज के रहने वाले आरोपी प्रेमी जय सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। राजघाट थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छात्रा उसे पहले से जानती भी है
किसी तरह छात्रा भागकर घर से बाहर निकली और शोर मचाने लगी। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्ठ्ठा हो गए। सभी के सामने आरोपी प्रेमी छात्रा को शादी के लिए धमकी देने लगा। छात्रा उसे पहले से जानती भी है।
Published on:
17 Mar 2023 06:39 pm

बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
